newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Priyanka Chopra: ऐसी दिखती है प्रियंका चोपड़ा की लाडली राजकुमारी मालती, पहली बार दिखाया क्यूट चेहरा

Priyanka Chopra: प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर मालती की प्यारी फोटोज शेयर की हैं। फोटोज में मालती चैन से सोती दिख रही है

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा निक जोनस से शादी कर विदेश में बस चुकी हैं। हालांकि वो बीच-बीच में आती रहती हैं। इस बार एक्ट्रेस काफी लंबे गैप के बाद भारत आई थीं। जहां फैंस ने उनकी बेटी मालती मैरी के बारे में पूछा था। एक्ट्रेस मालती के हर मोमेंट को फैंस के साथ शेयर करती हैं लेकिन उन्होंने अपनी प्यारी लाडली राजकुमारी का चेहरा अभी तक नहीं दिखाया है। फैंस हमेशा से मालती का चेहरा देखने के लिए एक्साइटेड रहे हैं और अब एक्ट्रेस ने फैंस की इस मुराद को पूरा कर दिया है और बेटी मालती का चेहरा दिखा दिया है।

चैन से सोती दिखी मालती

प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर मालती की प्यारी फोटोज शेयर की हैं। फोटोज में मालती चैन से सोती दिख रही है। फोटो में उनकी प्यारी सी नाक और लिप्स दिख रहे हैं। हालांकि एक्ट्रेस ने मालती का पूरा चेहरा नहीं दिखाया है लेकिन उसकी प्यारी झलक को दिखा ही दी है। वाकई मालती बहुत प्यारी है। इससे पहले भी एक्ट्रेस ने मालती की फोटोज शेयर की है लेकिन हमेशा उसके चेहरे पर इमोजी लगा देती थी लेकिन इस बार बिना इमोजी के आधे चेहरे की फोटो पोस्ट की है। एक्ट्रेस ने अपने फैंस की मुराद पूरी कर दी है। मालती को देखकर फैंस को लगता है कि वो पापा निक पर गई हैं।

फरहान अख्तर की फिल्म में आएंगी नजर

काम की बात करें तो हाल ही में एक्ट्रेस को भारत में देखा गया था, जहां वो यूनिसेफ की तरफ से सरकारी स्कूलों और आंगनबाड़ी में गई थीं। एक्ट्रेस ने स्कूल से बच्चों से बात की थी और उनके साथ क्वालिटी टाइम भी बिताया था। इसके अलावा प्रियंका चोपड़ा फिल्म जी ले जरा में नजर आने वाली हैं जोकि फरहान अख्तर की फिल्म है। इस फिल्म में प्रियंका के अलावा कैटरीना कैफ और आलिया भट्ट भी दिखने वाले हैं। बाकी प्रियंका अपने नए होटल बिजनेस और मेकअप प्रोडक्ट्स को लेकर एक्टिव रहती हैं।