newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Heads Of State: प्रियंका चोपड़ा के हाथ लगा फिर नया प्रोजेक्ट, WWE चैंपियन जॉन सीना संग पीसी करेंगी एक्शन

Heads Of State: अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा किया हैं, जिसमें उन्होंने अपने नए प्रोजेक्ट के बारे में जानकारी दी हैं। प्रियंका चोपड़ा ने एक आर्टिकल शेयर किया हैं जिसमें लिखा हैं कि प्रियंका अब डब्लूडब्लूई चैंपियन जॉन सीना और इद्रिस एल्बा संग स्क्रीन शेयर करने जा रही हैं। इस फिल्म का नाम ‘हेड्स ऑफ स्टेट’ हैं।

नई दिल्ली। प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ और प्रोफेसनल लाइफ को लेकर काफी सुर्खियां बटोर रही हैं। एक्ट्रेस ने अभी हाल ही में अपनी लाइफ से जुड़े कई किस्सें सुनाए। इसके अलावा उन्होंने बॉलीवुड को छोड़कर हॉलीवुड की तरफ रुख लेने पर भी अपनी चुप्पी तोड़ी हैं। बीते दिन एक्ट्रेस अपने पति और बेटी के साथ इंडिया आई थी। अभिनेत्री जल्द ही ‘सिटाडेल’ वेब सीरीज में दिखाई देने वाली हैं। एक्ट्रेस की यह वेब सीरीज इसी महीने ओटीटी अमेजन प्राइम पर स्ट्रीम होने वाली हैं। अब इस सीरीज के बाद अभिनेत्री के झोली में एक और हॉलीवुड फिल्म आई हैं। प्रियंका ने डब्लूडब्लूई चैंपियन जॉन सीना के साथ बड़ा प्रोजेक्ट साइन किया हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)

अगली फिल्म का प्रियंका ने किया एलान

दरअसल, अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा किया हैं, जिसमें उन्होंने अपने नए प्रोजेक्ट के बारे में जानकारी दी हैं। प्रियंका चोपड़ा ने एक आर्टिकल शेयर किया हैं जिसमें लिखा हैं कि प्रियंका अब डब्लूडब्लूई चैंपियन जॉन सीना और इद्रिस एल्बा संग स्क्रीन शेयर करने जा रही हैं। इस फिल्म का नाम ‘हेड्स ऑफ स्टेट’ हैं। खबरों की माने तो यह फिल्म इस साल मई महीने में आएगी जिसको सुनने के बाद हर कोई काफी खुश हैं। प्रियंका चोपड़ा के फैंस उनपर भर-भर के प्यार बरसा रहे हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)

फैंस ने दी प्रतिक्रिया

एक्ट्रेस के इस पोस्ट पर फैंस के साथ-साथ कई सेलिब्रिटी ने भी अभिनेत्री को बधाई दी हैं। प्रियंका के इस प्रोजेक्ट से उनके फैंस भर-भर के उन्हें प्यार दे रहे हैं। प्रियंका की इस पोस्ट पर अनिल कपूर, ऋचा चड्ढा ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। वहीं एक यूजर ने लिखा कि गुड लक भाई, खासकर गौरी खान और मूवी माफिया केजेओ गैंग..वहीं एक यूजर ने लिखा बधाई हो, आप दोनों मेरे पसंदीदा हो। वहीं एक यूजर ने लिखा आपके लिए बहुत उत्साहित हैं प्रियंका!