newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Priyanka Chopra: प्रियंका मुंबई के सबसे प्रसिद्ध मंदिर सिद्धिविनायक पहुंची, एक्ट्रेस ने बेटी मालती संग बप्पा का लिया आशीर्वाद

Priyanka Chopra: इंडिया आने के बाद अभिनेत्री अपने पति के साथ NMACC में पहुंची थी जहां वह काफी सुंदर दिख रही थी। अब इसी बीच प्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस के साथ मुंबई के सबसे प्रसिद्ध मंदिर सिद्धिविनायक मंदिर जाकर बप्पा का आशीवार्द लिया। इस दौरान प्रियंका के साथ उनकी बेटी मालती मैरी जोनस चोपड़ा भी नजर आई।

नई दिल्ली। प्रियंका चोपड़ा इन दिनों काफी सुर्खियां बटोर रही हैं। एक्ट्रेस कुछ दिनों से किसी ना किसी कारण से लाइम लाइट में बनी हुई हैं। अदाकारा इन दिनों इंडिया आई हुई है और यहां मुम्बई में हैं। जहां एक्ट्रेस काफी मस्ती कर रही हैं। इनके साथ इनकी बेटी मालती मैरी और पति निक जोनस भी हैं। अभी NMACC के इवेंट में प्रियंका चोपड़ा ने अपने मूव्स से सबको अपना दीवाना बना लिया था। एक्ट्रेस ने आज ही अपनी अपकमिंग फिल्म के बारे में भी अनाउंसमेंट की। प्रियंका ने डब्लूडब्लूई चैंपियन जॉन सीना के साथ बड़ा प्रोजेक्ट साइन किया हैं और उस फिल्म का नाम Heads Of State हैं। इस बात की जानकारी खुद एक्ट्रेस ने दी हैं।

प्रियंका पहुंची सिद्धिविनायक

इंडिया आने के बाद अभिनेत्री अपने पति के साथ NMACC में पहुंची थी जहां वह काफी सुंदर दिख रही थी। अब इसी बीच प्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस के साथ मुंबई के सबसे प्रसिद्ध मंदिर सिद्धिविनायक मंदिर जाकर बप्पा का आशीवार्द लिया। इस दौरान प्रियंका के साथ उनकी बेटी मालती मैरी जोनस चोपड़ा भी नजर आई। तीनों को साथ देख फैंस इनपर काफी प्यार लुटा रहे हैं। इस दौरान सबका ध्यान प्रियंका की नन्हीं परी मालती ने खींचा।

प्रियंका का आउटफिट

इस दौरान प्रियंका चोपड़ा ब्लू कलर के सूट में दिख रही हैं जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही हैं। अभिनेत्री ने माथे पर टिकाया लगा कर भी पोज दिया। प्रियंका को मंदिर में देख हर कोई उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। इससे ये पता चलता हैं कि प्रियंका आज भी कुछ करने से पहले भगवान को याद करती हैं। प्रियंका ने हाथ में गणेश जी की छोटी मूर्ति को लेकर भी पोज दिया।