newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Priyanka Chopra: अक्षय कुमार के अपोजिट ऐसा रोल मिलने पर रो-रोकर प्रियंका चोपड़ा का हो गया था बुरा हाल, प्रोड्यूसर सुनील दर्शन का बड़ा खुलासा

Priyanka Chopra: एक्ट्रेस की जिंदगी में कई ऐसे भी कल आए जब उन्हें खुद ये समझ में नहीं रहा था कि वो क्या करें। निर्माता सुनील दर्शन ने इंटरव्यू के दौरान प्रियंका के जीवन में आए उस पड़ाव के बारे में बताया है जब वो फिल्म में मिले एक रोल के लिए खूब रोईं थी।

नई दिल्ली। बॉलीवुड में देशी गर्ल के नाम से जानी-जानी वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा लोगों के बीच कितनी पॉपुलर है ये बताने की जरूरत नहीं…न सिर्फ भारतीय सिनेमा में प्रियंका चोपड़ा ने अपनी एक्टिंग के बलबूते लोगों के दिलों में अपने लिए जगह बनाई बल्कि विदेश में भी एक्ट्रेस के नाम का डंका बजता है। आज लाखों नहीं करोड़ों की संख्या में प्रियंका चोपड़ा के चाहने वाले हैं। फैंस उनकी एक झलक के लिए बेचैन रहते हैं। सोशल मीडिया पर जब भी एक्ट्रेस को कई पोस्ट करती है तो वो वायरल हो जाता है लेकिन प्रियंका चोपड़ा के लिए मुकाम हासिल कर पाना इतना आसान नहीं था। एक्ट्रेस की जिंदगी में कई ऐसे भी कल आए जब उन्हें खुद ये समझ में नहीं रहा था कि वो क्या करें। निर्माता सुनील दर्शन ने इंटरव्यू के दौरान प्रियंका के जीवन में आए उस पड़ाव के बारे में बताया है जब वो फिल्म में मिले एक रोल के लिए खूब रोईं थी। ये रोल फिल्म ऐतराज में एक्ट्रेस को अक्षय कुमार के अपोजिट मिला था।

priyanka chopra

2003 में आई फिल्म ‘अंदाज’ से शुरू किया था फिल्मी करियर

प्रियंका चोपड़ा ने साल 2003 में आई फिल्म ‘अंदाज’ से अक्षय कुमार और लारा दत्ता के साथ अपना फिल्मी करियर शुरू किया था। इस फिल्म के निर्माता सुनील दर्शन थे। एक इंटरव्यू के दौरान सुनील दर्शन ने इस बात का खुलासा किया था कि जब फिल्म ऐतराज में प्रियंका चोपड़ा को निगेटिव किरदार निभाने के लिए कहा गया तो वो काफी उदास हो गई थी। इतना ही नहीं घर जाकर एक्ट्रेस खूब रोईं भी थी। चलिए आगे बताते हैं क्या था वो रोल जिसके लिए प्रियंका चोपड़ा ने रो-रोकर बुरा हाल कर दिया था।

priyanka chopra

फिल्म में अक्षय कुमार के अपोजिट मिला था ये रोल

सुनील दर्शन ने इंटरव्यू में बताया था कि फिल्म ऐतराज में प्रियंका चोपड़ा को अक्षय के अपोजिट वैंप का रोल दिया गया था। जिससे वो काफी दुखी थी। प्रियंका चोपड़ा उनके पास आई और कहा कि  मुझे अक्षय के अपोजिट वैंप का रोल दिया गया है। जिसके बाद मैंने उन्हें सलाह दी कि उन्हें ये किरदार अदा करना चाहिए क्योंकि ये काफी अहम किरदार है। सुनील दर्शन ने आगे कहा कि उस वक्त प्रियंका काफी इमोशनल थी और उसे समझ नहीं आ रहा था कि क्या करे। तो मैंने उसे कहा कि इस वक्त वह सो जाएं और अगले दिन सुबह मुझसे आकर मिलें। जिसके बाद प्रियंका उस किरदार को निभाने के लिए तैयार हो गई। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि वैंप का अर्थ अपने सौंदर्य से पुरुषों का फायदा उठाने वाली महिला होता है। इसी किरदार को लेकर प्रियंका चोपड़ा परेशान थीं।