PTA ने लगाया मिया खलीफा के टिकटॉक अकाउंट पर पाकिस्तान में बैन, पाक सरकार पर भड़कीं एक्स पोर्न स्टार

पाकिस्तान टेलीकम्युनिकेशन अथॉरिटी (PTA) ने टिकटॉक एप पर कंटेंट को सेंसर करने के लिए एक नया तरीका निकाला है। उन्होंने स्पोर्ट्स कमेंटेटर मिया खलीफा (Mia Khalifa) के अकाउंट पर पाकिस्तान में बैन लगा दिया गया है।

Avatar Written by: May 25, 2021 6:36 pm
mia khalifa

नई दिल्ली। पाकिस्तान टेलीकम्युनिकेशन अथॉरिटी (PTA) ने टिकटॉक एप पर कंटेंट को सेंसर करने के लिए एक नया तरीका निकाला है। वो है व्यक्तिगत तौर पर किसी के अकाउंट पर बैन लगाना। अब उन्होंने स्पोर्ट्स कमेंटेटर मिया खलीफा के अकाउंट पर पाकिस्तान में बैन लगा दिया गया है।

PTA ने बिना किसी आधिकारिक घोषणा के मिया खलीफा के अकाउंट पर बैन लगा दिया है। ऐसा क्यों किया गया, इसके लिए कोई वजह भी नहीं साफ की गई।

tiktok

पाकिस्तान में जब मिया खलीफा के फैन्स को उनका कंटेंट नहीं देखने को मिला तो उन्होंने ट्विटर पर इस मुद्दे को जोर-शोर से उठाया। मिया खलीफा को भी अपने अकाउंट को बैन किए जाने की जानकारी वहीं से मिली। जिसके बाद वो हैरान रह गईं।

इसके बाद मिया खलीफा पाक सरकार पर भड़क गई। उन्होंने ट्वीट कर कहा, ”मैं अब से अपने सारे टिकटॉक ट्विटर पर दोबारा पोस्ट कर रही हूं। ये मेरे उन पाकिस्तानी फैन्स के लिए है जो फासीवाद को मिटाना चाहते हैं।”

मिया के इस ट्वीट का पाकिस्तान में कई सोशल मीडिया यूजर्स ने मिया खलीफा का समर्थन किया। साथ ही PTA के कदम की आलोचना की। सोशल मीडिया यूजर्स ने सवाल किया कि PTA का असली काम क्या है, वो उसी पर फोकस रखे।