newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Pyaar Ka Panchnama 3: कार्तिक आर्यन की प्यार का पंचनामा 3 रिलीज़, करीना कपूर, तब्बू और कृति सेनन किस फिल्म में एक साथ आएंगी नज़र

Pyaar Ka Panchnama 3: आज यहां हम आपको कार्तिक आर्यन से जुड़ी एक बड़ी खबर तो बताएंगे उसके अलावा करीना कपूर, तब्बू और कृति सेनन से जुड़ी खबर भी बताने वाले हैं।

नई दिल्ली। कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) वो सुपरस्टार हैं जिन्होंने बॉलीवुड (Bollywood) में एक से बढ़कर एक बड़ी हिट फिल्म दी हैं। उनकी फिल्मों की चर्चा हर जगह होती रहती है। कार्तिक आर्यन ने प्यार का पंचनामा (Pyaar Ka Punchnama)  फिल्म से बॉलीवुड में एंट्री ली थी। उसके बाद उनके एक मोनोलॉग ने अलग ही इतिहास रच दिया। उसके बाद आई उनकी प्यार का पंचनामा 2 (Pyaar Ka Punchnama 2) ने करोड़ों रूपये की कमाई करी। इसके अलावा हाल ही में रिलीज़ हुई कार्तिक आर्यन की फिल्म भूल भुलैया 2 (Bhool Bhulaiyaa 2) ने भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छा बिजनेस किया है। इसके अलावा करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan), तब्बू (Tabbu), और कृति सेनन (Kriti Sanon) उन महिला सितारों में से हैं जिनकी फिल्म और जिनसे जुड़ी खबर का दर्शक इंतज़ार करते रहते हैं। आज यहां हम आपको कार्तिक आर्यन से जुड़ी एक बड़ी खबर तो बताएंगे उसके अलावा करीना कपूर, तब्बू और कृति सेनन से जुड़ी खबर भी बताने वाले हैं।

कार्तिक आर्यन ने प्यार का पंचनामा फिल्म से अपना नाम बनाया और उसके बाद उनकी प्यार का पंचनामा 2 ने काफी ख्याति भी बटोरीं और बॉक्स ऑफिस पर अभी अच्छा बिजनेस किया। लगातार उनकी एक्टिंग और उनके फेमस मोनोलॉग की चर्चा होती रहती है। इसके अलावा प्यार का पंचनामा 3 फिल्म की भी अक्सर बात होती रहती है।

लोग अक्सर ये पूछते रहते हैं कि आखिर कब प्यार का पंचनामा 3 को रिलीज़ किया जाएगा। ऐसे में आपको बता दें अब कार्तिक आर्यन के साथ लव रंजन अब प्यार का पंचनामा 3 बना सकते हैं। जी हां जल्द ही इस फिल्म की शूटिंग की शुरुआत हो सकती है। पिंकविला की खबरों के अनुसार साल 2023 में इस फिल्म की शुरुआत हो सकती है। फ़िलहाल लव रंजन की अगली फिल्म रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर के साथ रिलीज़ होने वाली है और ऐसी खबरें हैं कि उसके रिलीज़ के बाद फिल्म प्यार का पंचनामा 3 की शूटिंग शुरू हो सकती है।

करीना कपूर को हमने एकता कपूर की फिल्म वीरे दी वेडिंग में देखा है। वहीं अब करीना कपूर, तब्बू और कृति सेनन के साथ एकता कपूर की नई फिल्म में भी दिखने वाली हैं। साल 2023 में ये द क्रू नाम की फिल्म फ्लोर पर चली जाएगी। इसके अलावा रीआ कपूर और एकता कपूर इस फिल्म को वीरे दी वेडिंग फिल्म से अलग रखने वाली हैं।

वीरे दी वेडिंग की सफलता के बाद इस फिल्म के निर्माण के विषय में चर्चा शुरू हो गई थी। अब ये कन्फर्म है कि 2023 में एक और वीमेन ओरिएंटेड फिल्म दर्शकों को मिलने वाली है। जिन्हें वीरे दी वेडिंग फिल्म पसंद आई थी उनके लिए खुशखबरी है कि वो एक बार फिर उसी तरह की फिल्म देख पाएंगे जहां करीना कपूर, तब्बू और कृति सेनन एक साथ दिखेंगी।