newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Raghav Chadha And Parineeti Chopra: वीडियो वायरल होने के बाद, राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा जल्द करेंगे शादी ?

Raghav Chadha And Parineeti Chopra: नेता और अभिनेता खुलकर किसी भी बात का इजहार करना नहीं चाह रहे हैं। आपको बता दें बीते बुधवार और गुरुवार दोनों को ही एक साथ मुंबई में स्पॉट किया गया जब दोनों एक साथ डिनर और लंच के लिए साथ जाते दिखे। वीडियो वायरल हो गईं और दोनों के रिलेशनशिप को लेकर अफवाहें उड़ने लगीं। तो क्या दोनों लोग किसी रिलेशनशिप में हैं और या बात आगे बढ़कर शादी तक पहुंच गई है यहां इसी बारे में बात करने वाले हैं।

नई दिल्ली। आप नेता और बॉलीवुड एक्ट्रेस इस समय सुर्ख़ियों में बने हुए हैं। आप नेता राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा एक साथ सुर्ख़ियों में तब बन गए जब दोनों को एक साथ मुंबई के रेस्टॉरेंट से निकलते देखा गया था। वैसे तो आम आदमी पार्टी नेता राघव चड्ढा अपने राजनीतिक बयानों के कारण चर्चा में रहते हैं लेकिन इस बार वो अपने व्यक्तिगत रिश्तों को लेकर सुर्ख़ियों में हैं। तरह-तरह की अफवाहें सुर्ख़ियों में हैं और नेता और अभिनेता खुलकर किसी भी बात का इजहार करना नहीं चाह रहे हैं। आपको बता दें बीते बुधवार और गुरुवार दोनों को ही एक साथ मुंबई में स्पॉट किया गया जब दोनों एक साथ डिनर और लंच के लिए साथ जाते दिखे। वीडियो वायरल हो गईं और दोनों के रिलेशनशिप को लेकर अफवाहें उड़ने लगीं। तो क्या दोनों लोग किसी रिलेशनशिप में हैं और या बात आगे बढ़कर शादी तक पहुंच गई है यहां इसी बारे में बात करने वाले हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Raghav Chadha (@raghavchadha88)

मीडिया कम्पनी टाइम्स ऑफ़ इण्डिया ने अपनी रिपोर्ट में कुछ खुलासे किए हैं और बताया है कि राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा दोनों के परिवार के बीच शादी को लेकर बातचीत चल रही है और ऐसा माना जा रहा है कि बहुत जल्द बड़ी खुशखबरी हमारे सामने आ सकती है। आपको बता दें राघव और परिणीति काफी समय से एक साथ हैं और सबकुछ दोनों के मुताबिक़ ही चल रहा है। ऐसे में दोनों के परिवार ने शादी के रिश्ते को आगे बढ़ाने को सोचा है। ऐसा बताया जा रहा है जब ये वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुईं है बहुल जल्द ही दोनों की रोका सेरेमनी निभाई जा सकती है।

राघव और परिणीति की वजह से अब तक निश्चित डेट्स तय नहीं हुई है लेकिन दोनों के परिवार बहुत जल्द ही दोनों के रोका सेरेमनी को मनाना चाहते हैं। हालांकि खबरें ये भी हैं कि दोनों ही बहुत ही नज़दीकी परिवार के सदस्यों के साथ रोका सेरेमनी निभाने वाले हैं। आपको बता दिए परिणीति और राघव आज से नहीं बल्कि बहुत पहले से एक-दूसरे को जानते हैं।

दोनों ही लंदन से एक-दूसरे के बेहद करीबी दोस्त हैं क्योंकि दोनों ने ही लंदन में एक-साथ पढ़ाई की है। हालांकि इश्कजादे एक्ट्रेस परिणीति और पॉलिटिशियन राघव चड्ढा ने अब तक अपने रिलेशनशिप के सवालों पर कोई भी साफ़ उत्तर नहीं दिया है। लेकिन सोशल मीडिया पर दोनों की शादी और रिलेशनशिप की चर्चा जोरों से है। अब देखना दिलचस्प होगा कि आगे और क्या खुलासे होते हैं। फ़िलहाल टाइम्स ऑफ़ इंडिया को सूत्रों ने बताया है कि उनके “रोके” की अदायगी जल्द हो सकती है।