नई दिल्ली। कॉमेडी की दुनिया के बड़े चेहरों की बात आती है तो राजपाल यादव का नाम सबसे पहले आता है। एक्टर सिनेमाघरों से लेकर ओटीटी तक पर सक्रिय हैं। कल यानी 16 मार्च को राजपाल यादव का जन्मदिन है और वो 53 साल के हो जाएंगे। एक्टर ने फिल्म इंडस्ट्री में दशकों तक काम किया है और 150 से ज्यादा फिल्मों मे काम किया है। एक्टर ने किसी काम के दम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित कर ली है। तो चलिए जानते हैं कि एक्टर की कितनी संपत्ति है।
View this post on Instagram
इतने करोड़ है नेट वर्थ
राजपाल यादव 24 साल से लगातार फिल्म इंडस्ट्री में काम कर रहे हैं। 150 में ज्यादा फिल्में करके एक्टर ने 50 करोड़ रुपए की प्रॉपर्टी बना दी है।एक्टर ने अपने करियर की शुरुआत फिल्म दिल क्या करे से की थी, जिसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। एक्टर की नेटवर्थ 150 करोड़ है। इसके अलावा वो फिल्मों के लाखों रुपये चार्ज करते हैं और ब्रांड एंडोर्समेंट के लिए भी मोटी रकम लेते हैं। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो एक्टर की सालाना इनकम 4 करोड़ है और महीने के वो 35 लाख रुपये तक कमा लेते हैं।
View this post on Instagram
एक फिल्म का लेते हैं इतना करोड़
मीडिया रिपोर्ट की मानें तो राजपाल यादव एक फिल्म काृ 1 से 2 करोड़ रुपए लेते हैं। बाकी फिल्म में उनके रोल पर भी निर्भर करता है। जबकि ब्रांड एंडोर्समेंट के लिए भी 1 करोड़ चार्ज करते हैं।
View this post on Instagram
लग्जरी कारों के हैं शौकीन
राजपाल यादव का मुंबई में खुद का फ्लैट है और अपने होम टाउन उत्तर प्रदेश में भी पुश्तैनी मकान हैं। हालांकि उसकी सही कीमत सामने नहीं आ पाई है। वहीं राजपाल यादव कारों के भी शौकीन हैं। इसके पास बीएमडब्ल्यू 5, होंडा अकॉर्ड, जिसकी कीमत ही लाखों में है।