newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Ram Charan: राम चरण ने बताया कि ऑस्कर में नाटू-नाटू पर डांस न कर पाने की क्या वजह रही

Ram Charan: जब ऑस्कर अवॉर्ड की घोषणा होनी थी उससे कई दिन पहले ही ऑस्कर अवॉर्ड की चर्चा होने लगी थी। और ऐसा बताया जा रहा था कि आरआरआर के सुपरस्टार राम चरण और जूनियर एनटीआर ऑस्कर की स्टेज पर नाटू-नाटू गाने पर डांस करने वाले थे। लेकिन फिर जिस दिन ऑस्कर अवॉर्ड की घोषणा हुई तब ऐसा कुछ नहीं हुआ। इस बारे में जब राम चरण से पूछा गया तो उनका क्या कहना है यहां हम इस बारे में बात करने वाले हैं।

नई दिल्ली। ऑस्कर अवार्ड 2023 में नाटू-नाटू गाने ने बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग का अवार्ड जीता है। जब इस फिल्म ने ये अवार्ड अपने नाम किया तब पूरे भारत में ख़ुशी की लहर थी। आरआरआर फिल्म की टीम की तरह भारत के लोग भी इस ऑस्कर अवॉर्ड बनाने के बाद काफी उत्साहित दिखे। ऑस्कर अवॉर्ड भारत को मिलना काफी ऐतिहासिक बात है और लोगों में इस अवॉर्ड को लेने के बाद काफी उत्साह है। ये एक ऐतिहासिक दिन है जब ऑस्कर अवॉर्ड भारत में अपने नाम आया है। जब ऑस्कर अवॉर्ड की घोषणा होनी थी उससे कई दिन पहले ही ऑस्कर अवॉर्ड की चर्चा होने लगी थी। और ऐसा बताया जा रहा था कि आरआरआर के सुपरस्टार राम चरण और जूनियर एनटीआर ऑस्कर की स्टेज पर नाटू-नाटू गाने पर डांस करने वाले थे। लेकिन फिर जिस दिन ऑस्कर अवॉर्ड की घोषणा हुई तब ऐसा कुछ नहीं हुआ। इस बारे में जब राम चरण से पूछा गया तो उनका क्या कहना है यहां हम इस बारे में बात करने वाले हैं।

राम चरण हाल ही इंडिया टुडे के कॉन्क्लेव में शामिल हुए। जहां पर उन्होंने पत्रकार राजदीप सरदेसाई के साथ लम्बी बातचीत की और उनके सवालों के जवाब दिए। इस दौरान जब राजदीप ने उनसे नाटू-नातू सॉन्ग पर परफॉर्मेंस के बारे में प्रश्न किया तब राम चरण ने बताया कि वो खुद ऑस्कर की स्टेज पर परफॉर्मेंस करना चाहते थे। पर ऐसा हो नहीं सका।

राम चरण ने कहा कि “वो ऑस्कर में अपनी परफॉर्मेंस देना चाहते थे। लेकिन वो नहीं कर सके। कुछ बात नहीं बन पाई। वो वहां पर परफॉर्म करने के लिए पूरी तरह से तैयार थे। लेकिन उनकी तरफ से कॉल नहीं आई। कॉल क्यों नहीं आई वो मैं नहीं जानता। हां जिस ग्रुप ने उस गाने पर परफॉर्म किया वे बेहतरीन थे और उन्होंने हमसे भी अच्छा डांस किया।”

साथ ही राम चरण ने बात को आगे बढ़ाते हुए कहा, “वो इससे पहले भी कई बार नाट-नाटू गाने पर कई जगह पर परफॉर्म कर चुके हैं। वहीं इस बार ये जरूरी था कि वो उस परफॉर्मेंस का मजा लें। और अन्य कलाकार को उस पर परफॉर्म करते देखें।” साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि वो गाना अब उनका गाना न होकर भारत का गाना बन चुका है। उन्होंने नाटू-नाटू को उन लोगों का गाना बताया जिन लोगों ने मौका दिया आरआरआर की टीम को ऑस्कर कारपेट पर चलने का।