newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Ram Charan: अस्पताल से डिस्चार्ज हुईं राम चरण की पत्नी उपासना, गुलाब के फूलों से हुआ बेबी गर्ल का स्वागत

Ram Charan: वीडियो में राम चरण और उनकी पत्नी उपासना बेबी गर्ल को गोद में लेकर निकल रहे हैं। जैसे ही कपल अस्पताल के बाहर निकलता हैं, वैसे ही उनपर फूलों की बारिश होने लगती हैं।

नई दिल्ली। 11 साल बाद साउथ के सुपरस्टार राम चरण और पत्नी उपासना माता-पिता बने हैं। एक्टर की पत्नी ने एक प्यारी बेबी गर्ल को जन्म दिया है। हालांकि अभी तक बेबी गर्ल की तस्वीर सामने नहीं आई है। एक फोटो लीक हुई थी, जिसे रामचरण और उपासना की बेबी गर्ल बताया गया था। आज उपासना को अस्पताल से डिस्चार्ज मिल चुका है और बड़े ही भव्य तरीके एक्टर और उसकी पत्नी का स्वागत हुआ है। इसका एक प्यार सा वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।


फूलों से हुआ रामचरण और उपासना का स्वागत

एक वीडियो सामने आया है जो कि कोनिडेला अस्पताल का है। वीडियो में राम चरण और उनकी पत्नी उपासना बेबी गर्ल को गोद में लेकर निकल रहे हैं। जैसे ही कपल अस्पताल के बाहर निकलता हैं, वैसे ही उनपर फूलों की बारिश होने लगती हैं। रामचरण भी मीडिया को धन्यवाद देते हैं, जिसके बाद दोनों ने बेबी गर्ल के साथ पैपराजी को खूब सारे पोज दिए हैं।इस दौरान दोनों बड़े ही सिंपल अवतार में दिखें। राम ने सफेद शर्ट और नीली डेनिम जींस पहनी थी, जबकि उपासना फ्लोरल मैक्सी ड्रेस में गोद में बेबी को लिए नजर आईं। एक्टर ने फैंस और डॉक्टर्स की टीम को धन्यवाद दिया और कहा कि हम बहुत भाग्यशाली हैं। उपासना और बेबी दोनों ही बिल्कुल ठीक हैं।


दादा चिरंजीवी हैं बेहद खुश

बेबी गर्ल के जन्म पर दादा चिरंजीवी भी काफी खुश हैं। 20 जून वो अस्पताल में अपनी बहू और पोती से मिलने पहुंचे थे। मीडिया ये बात करते हुए चिरंजीवी ने कहा था कि “आज सुबह 1.49 बजे राम चरण और उपासना ने एक बच्ची को जन्म दिया। हमारा परिवार बहुत खुश है. हम कई सालों से चाह रहे हैं कि वे माता-पिता बनें और हमारे हाथों में बच्चा सौंपें। ईश्वर की कृपा और सभी के आशीर्वाद से यह साकार हो गया है।’ हम इसे बहुत खास मानते हैं कि बच्चे का जन्म मंगलवार को हुआ है”