newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Ram Kapoor-Gautami Kapoor: लीक हुई राम कपूर और गौतमी कपूर की प्राइवेट चैट, इंस्टा इंगेजमेंट बढ़ाने के लिए एक्टर ने जानबूझकर किया ये काम!

Ram Kapoor-Gautami Kapoor personal chat leaked: राम कपूर और गौतमी कपूर की जोड़ी फैंस को काफी पसंद आती है। सबसे ज्यादा फैंस को राम का मजाकिया अंदाज पसंद आता है,जिससे वो लोगों का दिल जीत लेते हैं। ये बात तो सभी जानते हैं कि राम और गौतमी दोनों एक मजबूत रिश्ता शेयर करते हैं

नई दिल्ली। टीवी के पावर कपल राम कपूर और गौतमी कपूर की जोड़ी फैंस को काफी पसंद आती है। सबसे ज्यादा फैंस को राम का मजाकिया अंदाज पसंद आता है,जिससे वो लोगों का दिल जीत लेते हैं। ये बात तो सभी जानते हैं कि राम और गौतमी दोनों एक मजबूत रिश्ता शेयर करते हैं और इस बात का सबूत है दोनों का सोशल मीडिया लेकिन इस बार एक्टर राम ने सारी हदें पार कर दी हैं, जी हां। सोशल मीडिया पर राम और गौतमी की पर्सनल चैट सामने आई है, जिसे देखकर कहा जा रहा है कि ये चैट क्या जानबूझकर कर सोशल मीडिया पर इंगेजमेंट बढाने के लिए यूज की गई हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ram Kapoor (@iamramkapoor)


लीक हुई राम कपूर और गौतमी कपूर की प्राइवेट चैट

राम कपूर ने खुद अपनी और गौतमी की पर्सनल चैट अपने इंस्टा पर शेयर की है। जिसमें राम फिल्मी अंदाज में गौतमी को बता रहे हैं कि वो लैंड कर चुके हैं और गौतमी कहती है कि इतनी जल्दी तो राम कहते हैं कि अगर तुमको परेशानी है तो मैं पायलट को बोल देता है कि वो थोड़ा और प्लेन उड़ा ले। इस पर गौतमी हंस देती हैं। चैट सामने आने के बाद गौतमी खुद राम पर गुस्सा कर रही है..। लेकिन यूजर्स का कहना है क्या ये चैट जानबूझकर रिवील की गई है?

राम के पोस्ट को बताया प्री-प्लान

एक यूजर ने खुद गौतमी से पूछा-मुझे ऐसा क्यों लग रहा है कि यह एक सोचा-समझा पोस्ट है।हालांकि इस पर गौतमी ने लिखा कि- कपूर कुछ भी जानबूझकर नहीं करते है।… एक दूसरे यूजर ने लिखा- प्राइवेसी भी कोई चीज है…ऐसा मत करो यार। एक दूसरे यूजर ने लिखा- ऐसी चीजें पोस्ट करने की जरूरत ही क्या है। खैर काम बहुत मजकियां हैं और वो अक्सर गौतमी के साथ फनी वीडियो पोस्ट करते हैं, जिन्हें फैंस खूब पसंद करते हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ram Kapoor (@iamramkapoor)


बता दें कि राम कपूर और गौतमी की लव-मैरिज हुई थी। दोनों ने एक साथ घर एक मंदिर’ सीरियल में काम किया था, जिसमें गौतमी ने राम की भाभी की भूमिका निभाई थी। इसी सीरियल के सेट से दोनों के बीच प्यार की शुरुआत हुई थी और कपल ने शादी कर ली थी।