newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Mandakini: धमाकेदार कमबैक के लिए तैयार हैं ‘राम तेरी गंगा मैली’ की मंदाकिनी, कभी हॉट सीन्स देकर बटोरी थी सुर्खियां

Mandakini: खूबसूरत अदाकारा मंदाकिनी को भूला पाना किसी के बस की बात नहीं है। एक्ट्रेस ने अपने दशक में अपनी एक्टिंग और खूबसूरती के मामले में बाकी सभी एक्ट्रेसेस के छक्के छुड़ा दिए थे। राम तेरी गंगा मैली का झरने वाला सीन तो आपको याद होगा जिसमें एक्ट्रेस ने बोल्डनेस की सारी हदें पार कर दी थी।

नई दिल्ली। 80-90 के दशक की खूबसूरत अदाकारा मंदाकिनी को भूला पाना किसी के बस की बात नहीं है। एक्ट्रेस ने अपने दशक में अपनी एक्टिंग और खूबसूरती के मामले में बाकी सभी एक्ट्रेसेस के छक्के छुड़ा दिए थे। राम तेरी गंगा मैली का झरने वाला सीन तो आपको याद होगा जिसमें एक्ट्रेस ने बोल्डनेस की सारी हदें पार कर दी थी। वो सीन फैंस के दिल पर आज तक छपा हुआ है। खुद डॉन दाऊद इब्राहिम उनके हुस्न के दीवाने थे। भले ही एक्ट्रेस बीते काफी सालों से फिल्मों से दूर हैं लेकिन आज भी उनकी खूबसूरती बरकरार है।एक्ट्रेस एक बार फिर पर्दे पर वापसी के लिए तैयार हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Mandakini (@mandakiniofficial)


म्यूजिक एलबम से वापसी के लिए तैयार

दरअसल एक्ट्रेस मंदाकिनी एक बार फिर पर्दे पर वापसी कर फैंस का दिल जीतने के लिए तैयार हैं। एक्ट्रेस एक म्यूजिक एलबम ‘Maa O Maa’ में नजर आने वाले वाली हैं। एलबम का पहला पोस्टर भी रिलीज हो चुका है। जल्द ही सान्ग भी रिलीज होगा। पोस्ट में एक्ट्रेस एक मां के किरदार में दिख रही हैं जो दो बच्चों की मां है। खास बात ये है कि आज भी एक्ट्रेस की खूबसूरती बरकरार है और इस अवतार में मंदाकिनी को देखकर फैंस काफी खुश हैं। बता दें कि एक्ट्रेस को आखिरी बार फिल्म जोरदार में साल 1996 में देखा गया था। साल 1996 के बाद एक्ट्रेस कही भी नजर नहीं आई। हालांकि डॉन दाऊद के साथ उनके अफेयर के चर्चे जोरों पर थे।

कमबैक के लिए तैयार मंदाकिनी

अब 2022 में एक्ट्रेस धमाकेदार कमबैक करने के लिए तैयार हैं। खास बात ये है कि इस सॉन्ग के साथ एक्ट्रेस अपने बेटे  Rabbil Thakur संग नजर आने वाली है। राबिल का ये बॉलीवुड डेब्यू हैं। मंदाकिनी को स्क्रीन पर देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं। ये बात तो सभी जानते हैं कि मंदाकिनी को सबसे ज्यादा पॉपुलैरिटी फिल्म राम तेरी गंगा मैली फिल्म से मिली थी। उन्होंने फिल्म में काफी बोल्ड सीन दिये थे।