newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Ram Setu Box Office Collection Day 1: रामसेतु फिल्म ने किया दमदार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, हिन्दू धर्म और संस्कृति का फिल्म में रोमांचक प्रदर्शन है

Ram Setu Box Office Collection Day 1: रामसेतु फिल्म ने किया दमदार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, हिन्दू धर्म और संस्कृति का फिल्म में रोमांचक प्रदर्शन है क्या रही है अक्षय कुमार की नई फिल्म रामसेतु की पहले दिन की कमाई ? यहां हम यही बताने का प्रयास करने वाले हैं।

नई दिल्ली। अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ने इस दीपावली के मौके पर अपने चाहने वालों के दिल खुश कर दिए हैं। क्योंकि वो लेकर आ गए हैं फिल्म राम सेतु (Ram Setu)। इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ नुसरत भरुचा और जैकलीन फर्नांडिस ने भी काम किया है। इसके अलावा दक्षिण भाषा के कलाकार सत्य देव का काम देखने वाला है जो आपको याद रह जाएगा। एक बार फिर से हिन्दू संस्कृति और धर्म पर बनी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अपना डंका बजा दिया है। इस दीपावली के मौके पर दर्शक सिनेमाघरों में जाकर अपने त्यौहार को रामसेतु के साथ मना रहे हैं। यहां हम बताएंगे की आखिर अक्षय कुमार की फिल्म रामसेतु ने रिलीज़ के पहले दिन बॉक्स ऑफिस (Ram Setu Box Office Collection) पर कैसा बिजनेस किया है। क्या रही है अक्षय कुमार की नई फिल्म रामसेतु की पहले दिन की कमाई ? यहां हम यही बताने का प्रयास करने वाले हैं।

अक्षय कुमार की इस फिल्म का इंतज़ार काफी समय से दर्शक कर रहे थे। जब किसी फिल्म का लम्बे वक़्त से इंतज़ार हो रहा हो और वो फिल्म दीपावली के मौके पर सिनेमाघर में लग जाए तब तो फैंस और दर्शकों की दीपावली में रौशनी और बढ़ जाती है। क्योंकि सिनेमाघर में अक्षय कुमार की एंट्री हो जाती हैं। इस बार अक्षय कुमार ने रामसेतु के साथ एंट्री करी है और दर्शकों ने उन्हें एक बार फिर सिर पर बैठा लिया है। एक बार फिर इतिहास दोहराया जा रहा और किसी भारतीय इतिहास और संस्कृति पर बनी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर फिर से बाजी मार ली है।

अगर रामसेतु के पहले दिन के कलेक्शन (Ram Setu Day 1 Collection) की बात करें तो इस फिल्म ने 15 करोड़ रूपये से भी ऊपर की ओपनिंग अपने पहले दिन में की है। इस फिल्म ने अपने पहले दिन में कुल 15 करोड़ 25 लाख रूपये का कलेक्शन किया है। जिस हिसाब से फिल्म ने ओपनिंग दी है अगर आगे भी ऐसे ही बना रहता है तो जल्द ही ये फिल्म अच्छी कमाई कर सकती है। हालांकि ये देखना दिलचस्प होगा की आगे ये फिल्म अच्छी कमाई दे पाती है की नहीं। क्योंकि त्यौहार का मौसम खत्म होने वाला है और छुट्टियां भी खत्म होने वाली हैं ऐसे में वीकेंड न होने के कारण इस फिल्म की ओपनिंग में असर पड़ सकता है।

हालांकि दर्शकों को ये फिल्म पसंद आ रही है क्योंकि इसमें उनके रोमांच के लिए सारा सामान है। बच्चों को रामसेतु की जानकारी देने के लिए तथ्य भी हैं। इसके अलावा ये फिल्म श्रीराम और हमारे इतिहास से भी जुडी है जो हमें रामसेतु से जुड़े रहस्यों का खुलासा करती है। ऐसे में ये फिल्म से उम्मीद है की आगे इस फिल्म की कमाई या तो ऐसे ही बनी रहेगी या फिर बढ़ेगी जो की सिनेमाघरों के लिए अच्छे संकेत होंगे।