मनोरंजन
Alia Bhatt Baby Girl: हाथों में नन्ही बेटी को इस तरह से संभालते दिखे रणबीर कपूर, वायरल हुई तस्वीरें
Alia Bhatt Baby Girl: 6 नवंबर को आलिया ने अपने पहले बच्चे को जन्म दे दिया है। आलिया भट्ट ने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इस खुशखबरी की जानकारी दी दी। आलिया ने बताया था कि उनकी बेटी हुई है। अब फैंस की एक्साइटमेंट और बढ़ चुकी है, सभी आलिया के घर आई नन्ही परी को देखना चाहते हैं।
नई दिल्ली। आलिया भट्ट बॉलीवुड की ऐसी एक्ट्रेस है जो कि शादी के बाद से ही खूब चर्चा में रहती हैं। पहले अचानक शादी की खबर और शादी दो महीने बाद ही आलिया ने तब लोगों को चौंका दिया था जब उन्होंने सोशल मीडिया पर बच्चे के आने की खबर दी थी। इस खबर के सामने आने के बाद से ही लोगों ने कयास लगाने शुरू कर दिए थे कि इसी वजह है कि आलिया भट्ट ने रणबीर कपूर से जल्दबाजी में शादी की। हालांकि एक्ट्रेस के फैंस बच्चे के आने का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे।
4 दिन पहले ही 6 नवंबर को आलिया ने अपने पहले बच्चे को जन्म दे दिया है। आलिया भट्ट ने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इस खुशखबरी की जानकारी दी थी। आलिया ने बताया था कि उनकी बेटी हुई है। अब फैंस की एक्साइटमेंट और बढ़ चुकी है, सभी आलिया के घर आई नन्ही परी को देखना चाहते हैं। अब इस बीच आलिया भट्ट की कुछ लेटेस्ट तस्वीरें सामने आई है। इन तस्वीरों में आलिया और रणबीर कार में बैठे हुए दिखाई दे रहे हैं। वहीं, रणबीर के हाथों में उनकी नन्हीं लाडली है।
आपको बता दें, न्यूली मॉम आलिया भट्ट को हॉस्पिटल से डिस्चार्ज मिल गया है। यहां से रणबीर कपूर पत्नी आलिया के साथ ही अपनी लिटिल प्रिंसेस को लेकर घर के लिए रवाना हुए। घर जाते वक्त पैपराजी के कैमरे में वो कैद हुए। जो तस्वीरें सामने आई हैं उनमें आलिया और रणबीर कार की पिछली सीट पर बैठे हुए नजर आ रहे हैं। तस्वीरों में नो मेकअप लुक में नजर आ रही आलिया काफी खूबसूरत लग रही है। वहीं, रणबीर कपूर के हाथों में नन्हीं बेबी है जिसे उन्होंने संभाल कर पकड़ा हुआ है। हालांकि इस दौरान आलिया की प्रिंसेस का चेहरा तो नहीं दिखा लेकिन फैंस को उम्मीद है कि जल्द ही एक्ट्रेस अपनी लाडली की फोटो जारी करेंगी। ऐसे में अब सभी को इंतजार है उस वक्त का जब आलिया की लाडली का चेहरा पहले बार देखने को मिलेगा…