Connect with us

मनोरंजन

Randhir Kapoor: 76 साल के हुए रणधीर कपूर, जब बेटियों के करियर की वजह से खुद की पत्नी से होना पड़ा था दूर

Randhir Kapoor: फेमस एक्टर और डायरेक्टर राज कपूर के बेटे होने के बावजूद भी रणधीर को इंडस्ट्री में काफी मेहनत करनी पड़ी थी। इन्होंने अपने जीवन में काफी संघर्ष किया उसके बाद इस मुकाम तक पहुंचे थे। आइए इनके जन्मदिन पर जानते है इनसे जुड़ी कुछ खास बातें

Published

नई दिल्ली। करिश्मा और करीना कपूर के पापा रणधीर कपूर का आज बॉलीवुड में एक अच्छा-खासा नाम है। बॉलीवुड में कपूर खानदान का एक अलग ही रूतबा है। एक्टर आज अपना 76वां जन्मदिन मना रहे है, इनका जन्म 15 फरवरी 1947 को मुम्बई में हुआ था। अभिनेता ने अपने करियर में कई शानदार फिल्में की है। इनकी हर फिल्म की दर्शकों ने काफी तारीफ की है। फेमस एक्टर और डायरेक्टर राज कपूर के बेटे होने के बावजूद भी रणधीर को इंडस्ट्री में काफी मेहनत करनी पड़ी थी। इन्होंने अपने जीवन में काफी संघर्ष किया उसके बाद इस मुकाम तक पहुंचे थे। आइए इनके जन्मदिन पर जानते है इनसे जुड़ी कुछ खास बातें-

रणधीर की पर्सनल लाइफ

रणधीर कपूर के पिता राज कपूर रणधीर और बबीता की शादी के खिलाफ थे, रणधीर कपूर और बबीता कपूर की मुलाकात एक फिल्म के दौरान हुई थी यही से दोनों के प्यार की रेल आगे बढ़ी थी। राज कपूर को बबीता के एक्ट्रेस होने से एतराज था इसलिए वह उनसे अपने बेटे की शादी नहीं कराना चाहते थे, क्योंकि इससे पहले कपूर खानदान की कोई भी बेटी या बहू फिल्मी दुनिया से नहीं थी ऐसे में रणधीर कपूर ने बबीता से कहा कि मैं शादी तो करूंगा लेकिन तुम्हें अपना फिल्मी करियर छोड़ना होगा जिसके बाद बबीता ने फिल्मों की दुनिया को अलविदा कह दिया था। बाद में दोनों कपल की दो बेटियां हुई करिश्मा और करीना कपूर, रणधीर नहीं चाहते थे कि ये दोनों भी फिल्मों में कदम रखे लेकिन बबीता ने अपनी दोनों बेटियों को यही करियर चुनने को कहा इसके लिए बबीता और रणधीर को 19 साल एक दूसरे से अलग भी रहना पड़ा था। बाद में रणधीर कपूर ने जब अपनी बेटियों को इतनी तरक्की करते हुए देखा तो वह भी मान गए।

रणधीर कपूर का वर्कफ्रंट

वहीं रणधीर कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें तो इन्होंने 6 दशक में काफी शानदार फिल्में की है। इन्होंने फिल्म श्री 420 में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट काम किया था। इसके बाद इन्होंने कल आज और कल, जवानी-दिवानी, रामपुर का लक्ष्मण, हमराही, पोंगा पंडित, मामा-भांजा, कस्में वादे और हाउसफुल जैसी शानदार फिल्मों में काम किया है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement