newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

एक नहीं दो-दो हीरो के साथ रानी चटर्जी ने की मस्ती, गांव की हरियाली में खाए फ्रेश जामुन

Rani Chatterjee village video: एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा- मैं और मेरे दोनों हीरो जामुन तोड़ कर खा रहे है। फैंस को भी पोस्ट बहुत मजेदार लग रहा है। एक दूसरे यूजर ने लिखा- क्या बात है रानी जी..गांव की हवा बहुत प्यारी होती है।

नई दिल्ली। भोजपुरी एक्ट्रेस रानी चटर्जी का बोलबाला पूरे उत्तर भारत में देखने को मिलता है। एक्ट्रेस की फिल्में और सीरियल आज भी पसंद किए जाते हैं। एक्ट्रेस को आखिरी बार सीरियल मधुमति में देखा गया था, जहां उन्होंने नेगेटिव रोल किया हैं। इसके अलावा उनकी फिल्म अम्मा टीवी पर रिलीज हो चुकी है और उन्होंने परिणय सूत्र नाम की फिल्म की शूटिंग पूरी कर ली हैं लेकिन अब रानी गांव की हरियाली का मजा ले रही हैं और सावन के मौसम में जामुन का मजा ले रहे हैं। तो चलिए जानते हैं कि एक्ट्रेस ने क्या पोस्ट किया है।


जामुन की दीवानी हुई रानी चटर्जी

रानी चटर्जी सोशल मीडिया की भी रानी हैं और वो हर छोटी से छोटी चीज को सोशल मीडिया पर प्रमोट करती हैं। अब उन्होंने एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें वो गांव में दिख रही हैं और उनके साथ उनके को-एक्टर प्रशांत सिंह और राकेश बाबू दिख रहे हैं। वीडियो में रानी खेत में दिख रही हैं और जामुन तोड़कर खा रही हैं। एक्ट्रेस बताती है कि उन्होंने पहली बार पेड़ से खुद तोड़कर जामुन खा रही हैं। रानी प्रशांत सिंह और राकेश बाबू से कहती है कि वो उनके लिए भी जामुन तोड़े लेकिन वो दोनों सिर्फ अपने लिए तोड़ रहे हैं।


गांव की खूब सारी मस्ती

एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा- मैं और मेरे दोनों हीरो जामुन तोड़ कर खा रहे है। फैंस को भी पोस्ट बहुत मजेदार लग रहा है। एक दूसरे यूजर ने लिखा- क्या बात है रानी जी..गांव की हवा बहुत प्यारी होती है। एक दूसरे यूजर ने लिखा- वाह गांव के जामुन का स्वाद की अलग होता है..आपको देखकर मुझे भी अपने गांव की याद आ गई। एक अन्य ने लिखा- हमारे गांव आईए रानी जी..आपको खुद अपने हाथों से जामुन तोड़कर खिलाएंगे। काम की बात करें तो रानी की सास-बहू चली स्वर्गलोक, चुगलखोर बहुरिया और परिणय सूत्र रिलीज होने वाली है।