
नई दिल्ली। रानी चटर्जी भोजपुरी सिनेमा की जानी मानी एक्ट्रेस हैं। एक्ट्रेस हर किसी को पसंद आती हैं,चाहे वो बुड्ढे हो या जवान..। हर कोई उनकी फिल्मों को पसंद करता है। रानी इन दिनों चुगलखोर बहुरिया नाम की फिल्म की शूटिंग कर रही हैं और उसके साथ ही वो जमुनिया नाम के सीरियल में भी दिख रही हैं लेकिन इसी बीच रानी ने होली के दिन फैंस को एंटरटेन करने का पूरा इंतजाम कर लिया है और उसका बीटीएस वीडियो शेयर किया है तो चलिए जानते हैं कि वीडियो में क्या खास है।
View this post on Instagram
रानी ने की फुल मस्ती
रानी ने एक वीडियो शेयर की है जिसमें वो होली कार्यक्रम की शूटिंग कर रही हैं। रानी ने बंजारन का लुक ले रखा है और चेहरे पर बहुत सारा रंग लगा है। एक्ट्रेस अपने को-स्टार्स के साथ होली सॉन्ग पर डांस करती दिख रही हैं। इतना ही नहीं वीडियो में वो आम्रपाली और निरहुआ के साथ भी मस्ती कर रही हैं लेकिन आखिर में रानी की हालत बहुत खराब हो चुकी है लेकिन फिर भी वो फैंस को होली की बधाई दे रही हैं। रानी ने कैप्शन में लिखा- ये सारी होली की मस्ती देखने को मिलेगी 14 मार्च शुक्रवार सबेरे 10 बजे और 6 pm बजे सिर्फ भोजपुरी सिनेमा पर बुरा नो होली है।
View this post on Instagram
यूजर्स को पसंद आई वीडियो
फैंस भी रानी की वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- होली की हार्दिक शुभकामनाएं रानी जी। एक दूसरे यूजर ने लिखा- इस से भी ज्यादा अजीब तरीके से यूपी-बिहार में खेलते हैं। एक अन्य ने लिखा- आप सभी समस्त देशवासियों से होली की हार्दिक बधाई और शुभकमनाएं। काम की बात करें तो रानी की फिल्म माइके के टिकट कटा दे पिया और प्रिया ब्यूटी पार्लर का ट्रेलर रिलीज हो चुका है और फैंस को काफी पसंद भी आ रहा है। हालांकि दोनों की फिल्म की रिलीज की तारीख नहीं आई है।