newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

रानी चटर्जी पर चढ़ा राम भक्ति का रंग, आलिया भट्ट के गाने पर किया कमाल

Rani Chatterjee dance video: रानी चटर्जी ने अपना सोशल मीडिया अपडेट किया है, जिसमें उन्होंने एक वीडियो पोस्ट की है। वीडियो में एक्ट्रेस आलिया भट्ट की फिल्म कलंक के गाने घर मोरे परदेसिया गाने पर क्लासिकल डांस किया है। एक्ट्र्रेस ने फ्रॉक सूट पहन रखा है और गले में मंगलसूत्र पहन रखा है

नई दिल्ली। भोजपुरी सिनेमा की क्वीन रानी चटर्जी फैंस का दिल जीतने का कोई मौका नहीं छोड़ती हैं। एक्ट्रेस कुछ न कुछ ऐसा पोस्ट करती हैं जो वायरल हो जाता है। हाल में ही में एक्ट्रेस की फिल्म अम्मा का ट्रेलर रिलीज हुआ है,जिसमें वो सौतेली मां का रोल निभा रही हैं। ट्रेलर को खूब सारा प्यार मिल रहा है लेकिन इसी बीच रानी को भगवान राम की भक्ति में लीन देखा गया है। उन्होंने वीडियो के जरिए भगवान राम को याद किया है तो चलिए जानते हैं कि पोस्ट में क्या खास है।


आलिया भट्ट को भी छोड़ा पीछे

रानी चटर्जी ने अपना सोशल मीडिया अपडेट किया है, जिसमें उन्होंने एक वीडियो पोस्ट की है। वीडियो में एक्ट्रेस आलिया भट्ट की फिल्म कलंक के गाने घर मोरे परदेसिया गाने पर क्लासिकल डांस किया है। एक्ट्र्रेस ने फ्रॉक सूट पहन रखा है और गले में मंगलसूत्र पहन रखा है। एक्ट्रेस खुले बालों के साथ शानदार डांस कर रही हैं। एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा- सीता के पिया राम। फैंस रानी के पोस्ट को खूब पसंद कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- मुझे यह पसंद है। आपकी वाइब बहुत पसंद है। इस खूबसूरती की कोई सीमा नहीं है। आपकी खामियां आपकी खूबसूरती को परिभाषित करती हैं। कितना आकर्षक लुक है। उफ्फ, भगवान, मैं उससे प्यार करता हूँ..।


बैक टू बैक रिलीज हो रही फिल्में

एक दूसरे यूजर ने लिखा- आज आप और आपकी expression दोनों बहुत खूबसूरत। एक अन्य ने लिखा- कितनी प्यारी हैं आप, लगता ही नहीं है कि आप 40 प्लस हैं। बता दें कि एक्ट्रेस की फिल्म प्रिया ब्यूटी पार्लर टीवी पर रिलीज हो चुकी है। इससे पहले एक्ट्रेस की फिल्म मायके की टिकट कटा दी पिया भी रिलीज हो चुकी हैं, हालांकि फिल्म को यूट्यूब पर आने में समय हैं।