newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

रानी चटर्जी ने एडवांस में फैंस को दी वट सावित्री व्रत की शुभकामनाएं, लिखा प्यारा सा कोट

Rani Chatterjee wishes Vat Savitri Vrat: गाने को 2 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं और आज भी वट सावित्री के त्योहार पर गाने को खूब पसंद किया जाता है। एक  यूजर ने तारीफ कर लिखा- साजन की लंबी उम्र की कामना करते हैं।

नई दिल्ली। 26 मई का दिन सुहागिनों के लिए खुशी का दिन हैं क्योंकि 26 मई को वट सावित्री का व्रत पड़ रहा है। इस दिन सभी सुहागन पत्नियां अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती हैं। भोजपुरी एक्ट्रेस रानी चटर्जी ने एडवांस में ही वट सावित्री व्रत की शुभकामनाएं सभी महिलाओं को दी है। उन्होंने बहुत प्यारा गाना शेयर किया है। अगर आप भी वट सावित्री का व्रत रखने वाली हैं तो त्योहार को पूरा फील करने के लिए आप रानी का ये गाना सुन सकती हैं। तो चलिए जानते हैं कि गाने कौन सा है।


वट सावित्री व्रत की दी शुभकामनाएं

रानी चटर्जी सोशल मीडिया क्वीन हैं और हर छोटी से छोटी चीज को सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। अब उन्होंने अपना एक गाना पोस्ट पर शेयर किया है जिसका नाम है- सजना के लमहर। एक्ट्रेस गाने में पीला लहंगा और सोलह श्रृंगार के साथ अपने पति की लंबी उम्र का कामना कर रही हैं। ये गाना रानी ने 26 मई को पड़ने वाले वट सावित्री व्रत को ध्यान में रखकर शेयर किया है और कैप्शन में लिखा है- वट सावित्री पूजा की शुभकामनाएं सभी सुहागन को। बता दें कि ये गाना 10 साल पुराना है और फिल्म बिटिया सदा सुहागन रहा का है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by AYAZ A KHAN (@ayazkhanactor)


2 मिलियन पार हो चुका है गाना

गाने को 2 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं और आज भी वट सावित्री के त्योहार पर गाने को खूब पसंद किया जाता है। एक  यूजर ने तारीफ कर लिखा- साजन की लंबी उम्र की कामना करते हैं। एक दूसरे यूजर ने लिखा- इस गाने को देखकर अभी से वट सावित्री व्रत की वाइव आ रही है। एक अन्य ने लिखा- पुरानी यादें ताजा कर दी रानी जी आपने। बात फिल्म की करें तो फिल्म में रानी के अलावा कृतन अजितेश,सुबोध सेठ, नीलिमा सिंह और सीमा सिंह भी हैं।