newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

2 चोटी में प्यारा लगा रानी चटर्जी का घिबली लुक, सोशल मीडिया ट्रेंड किया फॉलो

Rani Chatterjee’Ghibli look: एक यूजर ने लिखा- वाह, बहुत बढ़िया मैम, अचानक तस्वीर अलग वाइब्स बदल देती है मैम। और बहुत अच्छा लग रहा है मैम। एक दूसरे यूजर ने लिखा- यहीं मैंने सोचा था कि आप अभी तक क्या कह रही हैं…बहुत प्यारी लग रही हैं।

नई दिल्ली। भोजपुरी की बड़ी अदाकाराओं में से एक रानी चटर्जी में से एक हैं। एक्ट्रेस का भोजपुरी सिनेमा में एक्सपीरियंस 20 साल से ज्यादा का है। एक्ट्रेस ने एक्शन से लेकर कॉमेडी फिल्मों तक में काम किया है लेकिन उनके अंदर का बचपना नहीं गया है…एक्ट्रेस शूटिंग से ब्रेक लेकर मस्ती करने का एक मौका नहीं छोड़ती हैं। अब उन्होंने सोशल मीडिया पर चल रहे ट्रेंड घिबली को फॉलो किया है, और अपनी घिबली इमेज शेयर की है। बता दें कि इससे पहले अक्षरा सिंह, आम्रपाली दुबे और अंजना सिंह घिबली इमेज शेयर कर चुकी हैं तो चलिए जानते हैं कि रानी ने अब क्या शेयर किया है।


प्यारा लगा रानी का लुक

रानी चटर्जी सोशल मीडिया की क्वीन हैं, और वो हर छोटी से छोटी चीज को सोशल मीडिया पर शेयर करना नहीं भूलती हैं। अब रानी ने घिबली इमेज शेयर की है जिसमें वो अपनी दोनों चोटी पकड़े दिख रही हैं और उन्होंने साड़ी पहनी हैं। रानी सरसों के खेतों के बीचों-बीच खड़ी हैं और चेहरे पर बड़ी सी स्माइल हैं। रानी का घिबली लुक काफी क्यूट लग रहा है। बता दें कि रानी का ये लुक फिल्म प्रिया ब्यूटी पार्लर का है, जिसमें उन्होंने 2 चोटी वाला लुक लिया है। फैंस को भी रानी का घिबली लुक काफी प्यारा लग रहा है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Kaa Haal Baa ? (@kaahaalbaa_)


यूजर्स ने की तारीफ

एक यूजर ने लिखा- वाह, बहुत बढ़िया मैम, अचानक तस्वीर अलग वाइब्स बदल देती है मैम। और बहुत अच्छा लग रहा है मैम। एक दूसरे यूजर ने लिखा- यहीं मैंने सोचा था कि आप अभी तक क्या कह रही हैं…बहुत प्यारी लग रही हैं। एक अन्य ने लिखा- वाह क्या बात…बहुत प्यारी लग रही हैं…। पोस्ट के नीचे फैंस रानी पर खूब प्यार लूटा रही हैं..। काम की बात करें तो रानी जमुनिया सीरियल में दिख रही हैं। इसके अलावा अम्मा, प्रिया ब्यूटी पार्लर और मायके की टिकट कटा दी पिया में भी दिखने वाली हैं।