newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Ranveer Singh: न्यूड फोटोशूट करवाना रणवीर सिंह को पड़ रहा महंगा अब काट रहे हैं पुलिस थाने के चक्कर

Ranveer Singh: न्यूड फोटोशूट करवाना रणवीर सिंह को पड़ रहा महंगा अब काट रहे हैं पुलिस थाने के चक्कर इस मामले के तहत ही आज सुबह रणवीर सिंह अपनी लीगल टीम के साथ मुंबई के चेम्बूर पुलिस स्टेशन में अपना बयान दर्ज कराने पहुंचे। यहां हम इसी मामले में आपको जानकारी देंगे।

नई दिल्ली। हाल ही में रणवीर सिंह के न्यूड फोटोशूट को लेकर काफी विवाद हुआ था। उनका न्यूड फोटोशूट इस तरह वायरल हुआ था की उनके खिलाफ शिकायतें भी दर्ज़ हो गईं थीं। रणवीर सिंह के खिलाफ पुलिस में शिकायत भी दर्ज़ हो गई थी। लोग रणवीर के इस कृत्य को सरासर गलत मान रहे थे और उन्हें सजा देने की बात कर रहे थे। खुद रणवीर सिंह के फैंस भी इस बात से नाराज़ थे। रणवीर सिंह ने एक मैगजीन के लिए फोटोशूट किया था जिसके बाद उनके मामले में पुलिस स्टेशन में मामला भी दर्ज़ हुआ था। इस मामले के तहत ही आज सुबह रणवीर सिंह अपनी लीगल टीम के साथ मुंबई के चेम्बूर पुलिस स्टेशन में अपना बयान दर्ज कराने पहुंचे। यहां हम इसी मामले में आपको जानकारी देंगे।

आपको बता दें जब से रणवीर सिंह ने एक मैगजीन में न्यूड फोटोशूट किया है तब से उनके फैंस उनसे खफा हैं। इसके अलावा लोगों ने उनके खिलाफ मुंबई के चेम्बूर पुलिस स्टेशन में शिकायत भी दर्ज़ कराई है। मुंबई पुलिस की तरफ से उसी मामले में रणवीर सिंह को नोटिस भी भेजा गया था जिसके तहत उन्हें आज चेम्बूर थाने अपना बयान देना था और आज उसी बयान को दर्ज़ कराने के लिए रणवीर सिंह चेम्बूर पुलिस स्टेशन पहुंचे थे। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो रणवीर सिंह पर आईपीसी की धारा 292, 294,509 और आईटीएक्ट के 67 ए के तहत शिकायत दर्ज़ है।

रणवीर सिंह से पूछताछ के दौरान कई सवाल जैसे न्यूड फोटोशूट का कॉन्ट्रैक्ट किस कम्पनी के साथ, कब और कहां कराया फोटोशूट, इस तरह के शूट से जो लोगों की भावनाएं आहत हुई उसकी जानकारी थी ऐसे ही तमाम सवाल पूछे गए। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इन सब सवालों के जवाब में रणवीर सिंह ने कहा कि वो निर्दोष हैं और उन्हें नहीं पता ऐसा करने से इतनी बड़ी मुसीबत खड़ी हो जाएगी और लोगों की भावनाएं आहत हो जाएंगी। फिलहाल रणवीर सिंह ने पुलिस से आगे भी जांच में सहयोग देने का वादा किया है। रणवीर सिंह को इससे पहले 22 अगस्त को बुलाया गया था लेकिन उन्होंने कहा की वो विदेश में हैं जिसके बाद उन्हें 30 अगस्त का समय दिया गया था जिसके बाद वो आज पुलिस के सामने हाजिर हुए।