newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

रणवीर शौरी ने किया NDTV के झूठ का पर्दाफाश, न्यूज चैनल ने उन्हें बताया कोरोना पॉजिटिव तो अभिनेता ने बताई सच्चाई

Ranvir Shorey: दरअसल रणवीर शौरी और कोंकणा सेन शर्मा (Konkona Sen Sharma) के बेटे हारून (Haroon) की कोविड-19 रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई हैं। इसकी जानकारी रणवीर शौरी ने मंगलवार को अपने ट्विटर हैंडल से अपने बेटे के कोरोना पॉजिटिव होने के बारे में बताया।

नई दिल्ली। एक बार फिर कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन ने देश की चिंता बढ़ा दी है। लगातार ओमिक्रॉन के मामलों में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। देश में अबतक 750 से ज्यादा केस सामने आ चुके है। वहीं कोरोना के मामलों में तेजी दिख रही है। आम आदमी से लेकर बॉलीवुड सेलिब्रिटीज भी इसकी चपेट में आ रहे हैं। इसी बीच कोरोना को लेकर कई न्यूज पोर्टल और सोशल मीडिया के जरिए लोगों में भ्रम फैलाया जा रहा है। इसी क्रम में न्यूज चैनल NDTV ने एक एक्टर रणवीर शौरी (Ranveer Shorey) को कोरोना पॉजिटिव बता डाला। वहीं रणवीर शौरी ने NDTV के इस झूठ का पर्दाफाश कुछ घंटों में दूर कर दिया। उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से अपने कोरोना पॉजिटिव की खबरों को पूरी तरह से नकार दिया।

Ranvir Shorey

दरअसल रणवीर शौरी और कोंकणा सेन शर्मा (Konkona Sen Sharma) के बेटे हारून (Haroon) की कोविड-19 रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई हैं। इसकी जानकारी रणवीर शौरी ने मंगलवार को अपने ट्विटर हैंडल से अपने बेटे के कोरोना पॉजिटिव होने के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि, वो गोवा में छुट्टियां मना रहे हैं। मुंबई वापस लौटते वक्त, उन्होंने एक कोरोना टेस्ट कराया और तभी उनका बेटा पॉजिटिव पाया गया। साथ ही रणवीर शौरी ने ये भी बताया कि उनका बेटा पूरी तरह से ठीक है।

दूसरे ट्वीट में रणवीर ने NDTV को टैग करते  हुए लिखा, इस भ्रामक खबरों को ठीक करें। साथ ही कहा कि, उन्हें कोविड नहीं हुआ है और इस समय वो क्वारंटीन में हैं।

वहीं NDTV एक बार फिर भ्रामक खबर फैलाने के चक्कर में सोशल मीडिया पर लोगों के निशाने पर आ गया। ट्विटर पर  NDTV तेजी से ट्रेंड करने लगा।