newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Honey Singh and Shalini Talwar Divorce: ऑफिशियली अलग हुए रैपर हनी सिंह और शालिनी तलवार, टूटा 10 साल पुराना रिश्ता

Honey Singh and Shalini Talwar Divorce: बता दें कि पिछले साल शालिनी तलवार ने हनी सिंह पर घरेलू हिंसा और दूसरी लड़कियों के साथ एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप लगाया था। कोर्ट में शालिनी ने हनी सिंह के माता पिता और बहन पर भी मारपीट करने के गंभीर आरोप लगाए थे और पूरे परिवार के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी।

नई दिल्ली। बॉलीवुड को कई धमाकेदार गानों से नवाजने वाले सिंगर और रैपर हनी सिंह की निजी जिंदगी में तुफान मचा हुआ है। सिंगर की 10 साल पुरानी शादी टूट गई है। पिछले साल हनी सिंह और उनकी पत्नी रही शालिनी तलवार ने तलाक की अर्जी डाली थी।अब दोनों का तलाक हो चुका है और दोनों ऑफिशियली अलग-अलग हो चुके हैं। शालिनी ने तलाक के बदले 10 करोड़ रुपये की मांग रखी थी लेकिन कोर्ट से उन्हें झटका लगा है। शालिनी को कोर्ट ने 1 करोड़ रुपये देने की इजाजत दी है। सिंगर ने भी 1 करोड़ रुपये का चैक एक्स वाइफ को दे दिया है।

घरेलू हिंसा का लगाया था आरोप

बता दें कि पिछले साल शालिनी तलवार ने हनी सिंह पर घरेलू हिंसा और दूसरी लड़कियों के साथ एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप लगाया था। कोर्ट में शालिनी ने हनी सिंह के माता पिता और बहन पर भी मारपीट करने के गंभीर आरोप लगाए थे और पूरे परिवार के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। शालिनी ने दावा किया कि हनी सिंह के कई लड़कियों के साथ नाजायज संबंध भी थे और जब उन्होंने इस बात का विरोध किया को हनी सिंह ने उनके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी भी दी। हालांकि इन सभी आरोपों को हनी सिंह नकारते आए हैं। उन्होंने एक पोस्ट भी लिखा, जिसमें उन्होंने देश की न्याय प्रणाली पर भरोसा जताते हुए न्याय की मांग की थी और भगवान पर भी भरोसा जताया था।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Yo Yo Honey Singh (@yoyohoneysingh)


10 साल पुरानी शादी टूटी

आज भले ही हनी सिंह और शालिनी तलवार की राहें अलग-अलग हो गई हों लेकिन एक समय था कि दोनों के प्यार के कसीदें पढ़े जाते थे। दोनों ने बड़े ही गुपचुप तरीके से शादी की थी। तीन साल बाद दोनों की शादी की खबर मीडिया में आई थी। साल 2011 में हनी सिंह और शालिनी ने गुरुद्वारे में सिख रीति-रिवाज से शादी की थी। जिसके बाद बीते साल दोनों के रिश्ते में अनबन की खबरें सामने आई और शालिनी ने साल 2021 में दिल्ली के तीस हजारी कोर्ट में घरेलू हिंसा की शिकायत दर्ज की और तलाक की अर्जी डाली।