
नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन को कौन नहीं जानता हैं अभिनेत्री ने 80-90 दशक में एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी हैं। अभिनेत्री बेहतरीन कलाकार के साथ-साथ अच्छी डांसर भी हैं। रवीना टंडन ने हिंदी फिल्मों में अपनी एक अलग पहचान बनाई हैं। रवीना टंडन के पिता रवि टंडन भी एक निर्देशक हैं। वह एक राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार और तीन फिल्मफेयर पुरस्कारों सहित कई पुरस्कारों को भी ले चुकी हैं। अब अभिनेत्री के सिर एक और ताज सज गया हैं। दरअसल, रवीना टंडन को पद्म श्री से सम्मानित किया गया हैं। एक्ट्रेस को यह सम्मान देश की वर्तमान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिला हैं। रवीना के साथ ‘नाटू नाटू’ गाने के संगीतकार एमएम कीरावनी को भी पद्मश्री का सम्मान मिला हैं।
#WATCH | Actor Raveena Tandon receives the Padma Shri from President Droupadi Murmu pic.twitter.com/9BaFYP3TZi
— ANI (@ANI) April 5, 2023
रवीना टंडन को मिला पद्म श्री का सम्मान
रवीना टंडन की गिनती आज एक सफल अभिनेत्री के रूप में होती हैं। इन्होंने एक से बढ़कर एक फिल्में की हैं। यह सम्मान रवीना टंडन के फिल्मों और समाज में योगदान के लिए हैं। एक्ट्रेस एक्टिंग के साथ-साथ बच्चों के अधिकार, महिला सशक्तिकरण और शिक्षा जैसे सामाजिक मुद्दों में सक्रिय रूप से शामिल रहती हैं। अदाकारा रवीना टंडन फाउंडेशन नाम की NGO चलाती हैं, जो वंचित बच्चों को शिक्षा और स्वास्थ्य सेवा प्रदान करने में सहायता करती हैं।
View this post on Instagram
गोल्डन कलर की साड़ी में काफी प्यारी लगी रवीना
रवीना टंडन जिस दौरान पद्मश्री लेने पहुंची उस दौरान उन्होंने गोल्डन कलर की साड़ी पहनी थी और उसके साथ ब्लैक ब्लाउज पहने हुए नजर आई। वहीं एक्ट्रेस ने बालों में गजरा लगाया था जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही थी। एक्ट्रेस जब पद्मश्री लेने पहुंची उस दौरान पीएम नरेन्द्र मोदी, केन्द्रीय मंत्री अमित शाह भी नजर आए। रवीना ने राष्ट्पति के पास जाने से पहले उन्होंने पीएम को नमस्ते किया। अभिनेत्री को यह सम्मान 5 अप्रैल 2023 को मिला हैं। रवीना टंडन ने इस दौरान अपनी फैमिली के साथ पोज भी दिया, जिसमें उनके पति, बेटे और बेटी भी नजर आ रही हैं।