
नई दिल्ली। रिया चक्रवर्ती ये नाम साल 2020 से काफी चर्चा में रहा है। एक्ट्रेस को इसके बाद काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा। इसके पीछे का कारण सुशांत सिंह राजपूत का निधन था। जब सुशांत ने अपने घर पर आत्महत्या की तब उनके परिवार का ऐसा कहना था कि सुशांत ने आत्महत्या नहीं कि बल्कि उनको मारा गया है और इन सब के पीछे जिसका नाम आया वो कोई और नहीं बल्कि रिया चक्रवर्ती ही थी। एक्ट्रेस को इस कारण के लिए जेल भी जाना पड़ा था लेकिन जब सबूत ना मिलमे के कारण एक्ट्रेस को छोड़ दिया गया। अपनी लाइफ में इतने संघर्षों को झेलने के बाद एक्ट्रेस ने फिर से एक नया जन्म लिया और फिर काम पर वापस लौट आई है। रिया चक्रवर्ती आज अपना 31वां जन्मदिन मना रही है। तो चलिए आज एक्ट्रेस के बारे में जानते हैं कुछ दिलचस्प बातें-
View this post on Instagram
रिया चक्रवर्ती का जन्म
रिया चक्रवर्ती का जन्म 1 जुलाई 1992 को बेंगलुरु में हुआ था। रिया एक भारतीय अभिनेत्री और वीजे हैं जो मुख्य रूप से हिंदी फिल्मों में दिखाई देती हैं। एक्ट्रेस ने अपने करियर की शुरुआत एमटीवी इंडिया पर वीजे के रूप में की थी। इसके बाद साल 2012 में रिया की तेलुगु फिल्म तुनीगा तुनीगा से अभिनय की शुरुआत हुई और बाद में अभिनेत्री हिंदी फिल्म मेरे डैड की मारुति में दिखाई दीं। हालांकि, इन फिल्मों में रिया कुछ खास कमाल नहीं कर पाई।
View this post on Instagram
एक्ट्रेस का वर्कफ्रंट
वहीं एक्ट्रेस के वर्कफ्रंट की बात करें तो रिया चक्रवर्ती इन दिनों एमटीवी के शो रोडीज में दिखाई देने वाली है। इस शो में रिया गैंग लीडर के रूप में नजर आ रही है। जब से शो का प्रोमो आया था और लोगों का पता चला था कि इसमें रिया चक्रवर्ती गैंग लीडर के रूप में नजर आएंगी तब से ही लोग इस शो का विरोध करने लगे थे और रिया को निकालने की मांग करने लगे थे।