newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Richa Chadha Controversy: ऋचा चड्ढा की बढ़ीं मुश्किलें, अब फेडरेशन ने सख्त नाराजगी जताते हुए उठाया बड़ा कदम

Richa Chadha Controversy: जो भी हो ऋचा चड्ढा के सपोर्ट में कुछ लोग ही खड़े है और एक बड़ा हिंसा उनकी बात से आपत्ति दर्ज़ करा रहा है। ऋचा चड्ढा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही बल्कि बढ़ती जा रही हैं। यहां हम इसी खबर पर बात करेंगे।

नई दिल्ली। ऋचा चड्ढा मुश्किलों में फंसती जा रही हैं और उनकी मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। जब से उन्होंने भारतीय सेना पर टिप्पणी की है तब से हर कोई उनकी उस टिप्पणी की आलोचना कर रहा है। जहां दर्शक उनके इस कमेंट से नाराज़ हैं वहीं बड़े से बड़े स्टार भी उनके इस कथन की आलोचना कर रहे हैं। हालांकि कांग्रेस पार्टी के कुछ लोग उनके कथन में कुछ भी गलत नहीं मान रहे हैं, वहीं एक्टर प्रकाश राज भी ऋचा चड्ढा का सपोर्ट करते नज़र आ रहे हैं। जब अक्षय कुमार ने ऋचा चड्ढा के कमेंट पर टिप्पणी की तो प्रकाश राज, अक्षय कुमार के विपरीत खड़े दिखे। जो भी हो ऋचा चड्ढा के सपोर्ट में कुछ लोग ही खड़े है और एक बड़ा हिंसा उनकी बात से आपत्ति दर्ज़ करा रहा है। ऋचा चड्ढा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही बल्कि बढ़ती जा रही हैं। यहां हम इसी खबर पर बात करेंगे।

ऋचा चड्ढा ने जब से कमांडर-इन-चीफ के बयान पर ट्वीट किया है तब से लगातार उन्हें विरोध का सामना करना पड़ा है। पहले तो उनकी आने वाली फिल्म फुकरे 3 का लोगों ने जमकर बहिष्कार किया है। इसके अलावा तमाम स्टार्स और नेताओं ने भी ऋचा के बयान की आलोचना की है। अभिनेता अक्षय कुमार अनुपम खेर और अब परेश रावल ने भी सीधे तौर पर नहीं लेकिन ऋचा के बयान की आलोचना की है। इसके अलावा निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने भी ऋचा के बयान को लेकर ट्वीट किया है। जहां सभी ऋचा चड्ढा के ट्वीट को गलत बता रहे हैं वहीं परेश रावल ने इंडियन आर्म्ड फ़ोर्स। आप हैं तो हम हैं। ट्वीट करके ऋचा चड्ढा के बयान पर निशाना साधा है।

इसके अलावा फेडरेशन ऑफ़ वेस्टर्न इण्डिया सिने एम्पलॉईस ने भी ऋचा चड्ढा के बयान पर प्रेस रिलीज़ जारी कर दी है। भारतीय आर्मी के जवान जिन्होंने देश के लिए अपनी जान दे दी, फेडरेशन ने ऋचा के उस कथन को बेहद गैर जिम्मेदार बताया है। फेडरेशन ने ऋचा चड्ढा से बिना शर्त माफ़ी की मांग की है। इसके अलावा फेडरेशन ने, फिल्म इंडस्ट्री के लोगों से भी अपील की है कि वो ऋचा के इस बयान की निंदा करें क्योंकि ऋचा चड्ढा ने सिर्फ भारतीय सेना का नहीं बल्कि प्रत्येक भारतीय की भावनाओं को ठेस पहुंचाया है। इसके अलावा फेडरेशन ने महाराष्ट्र सरकार और पुलिस से भी उचित एक्शन लेने की मांग एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा के लिए की है।

वेस्टर्न इंडिया सिने एम्पॉलईस फेडरेशन पुराना और बड़ा फेडरेशन है, जिसके अंदर फिल्म इंडस्ट्री की विभिन्न संगठन और फेडरेशन में में काम कर रहे कलाकार, तकनीशियन आते हैं। पहले ही ऋचा चड्ढा पर दबाव कम नहीं था। तमाम कलाकार लगातार ऋचा के बयान की आलोचना कर रहे थे। ऋचा चड्ढा जो पहले से मुश्किलों में हैं उनकी मुश्किलें खत्म कम हो रही हैं बल्कि बढ़ती जा रही हैं।