newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

ऋषि कपूर के जाने के बाद बेटी रिद्धिमा ने तस्वीर शेयर कर मां के लिए लिखा ये इमोशनल मैसेज

दिग्गज दिवंगत बॉलीवुड एक्टर ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी ने एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह अपने भाई रणबीर कपूर और मां नीतू कपूर संग मुस्कुराते नजर आ रही हैं।

नई दिल्ली। दिग्गज दिवंगत बॉलीवुड एक्टर ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी ने एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह अपने भाई रणबीर कपूर और मां नीतू कपूर संग मुस्कुराते नजर आ रही हैं।

रिद्धिमा ने इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर करते हुए लिखा, “हम आपके साथ हैं मां, आपके स्तंभ।” इसके अलावा उन्होंने 2 और स्टोरीज शेयर की है। जिसमें वो ऋषि और नीतू के साथ नजर आ रही हैं। और दूसरी तस्वीर पार्टी की है जिसमें कपूर परिवार के अलावा आलिया भट्ट और अमिताभ बच्चन नजर आ रहे हैं।

आपको बता दें कि रिद्धिमा दिल्ली में रहती हैं, ऐसे में अपने पिता के निधन पर उन्हें यहां से 1400 किमी का सफर कार से तय कर मुंबई पहुंचना पड़ा। उनके साथ उनकी बेटी समारा भी थीं। इस मुश्किल घड़ी में अपने परिवार के साथ होने के लिए इसके अलावा उनके पास और कोई चारा भी नहीं था।

 

गौरतलब है कि ऋषि कपूर ने 30 अप्रैल को मुंबई के एक अस्पताल में आखिरी सांस ली थी। वह पिछले दो सालों से ल्यूकेमिया से जूझ रहे थे। वह 67 साल के थे।