newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Kantara Hindi On OTT: फैंस का इंतजार खत्म, हिन्दू संस्कृति पर बनी फिल्म ‘कांतारा’ का हिंदी वर्जन इस दिन होगा रिलीज

Kantara Hindi On OTT: खुद एक्टर ऋषभ शेट्टी ने इसकी जानकारी दी है। उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर फैंस को नेटफ्लिक्स पर कांतारा का हिंदी वर्जन की रिलीज के बारे बताते हुए एक मजेदार वीडियो शेयर किया है। जिसमें उन्होंने बताया कि फिल्म कंतारा का हिंदी वर्जन नेटफ्लिक्स पर कब आ रहा है।

नई दिल्ली। भारतीय संस्कृति और हिन्दू संस्कृति से जुड़ी ऋषभ शेट्टी (Rishab Shetty) की फिल्म ‘कांतारा’ (Kantara) बॉक्स ऑफिस के साथ-साथ दुनियाभर में धूम मचा रखी है। ऋषभ शेट्टी की ये फिल्म ओटीटी पर रिलीज हो चुकी है। हालांकि फिल्म का अभी हिंदी वर्जन रिलीज नहीं किया है। सभी दर्शक इस फिल्म के हिंदी वर्जन का बेस्रबी से इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच अब फिल्म मेकर्स हिंदी दर्शकों को अच्छी दी है। अब ओटीटी प्लेटफार्म पर फिल्म कांतारा का हिंदी वर्जन जल्द आने वाला है।

खुद एक्टर ऋषभ शेट्टी ने इसकी जानकारी दी है। उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर फैंस को नेटफ्लिक्स पर कांतारा का हिंदी वर्जन की रिलीज के बारे बताते हुए एक मजेदार वीडियो भी शेयर किया है। जिसमें उन्होंने बताया कि फिल्म कंतारा का हिंदी वर्जन नेटफ्लिक्स पर कब और कहां पर आ रहा है। एक्टर ऋषभ शेट्टी ने जानकारी दी है कि फिल्म कांतारा 9 दिसंबर से हिंदी में ओटीटी प्लेटफार्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Netflix India (@netflix_in)

बता दें कि महज 16 करोड़ में बनी फिल्म कांतारा ने 400 करोड़ से अधिक की कमाई कर चुकी है। छोटे बजट में बनी फिल्म कांतारा ने देश ही नहीं बल्कि दुनियाभर में सफलता के नए झंडे गाड़े है। बॉलीवुड जगत से लेकर नेता भी फिल्म कांतारा की तारीफ कर चुके है। साथ ही ऋषभ शेट्टी की एक्टिंग की भी प्रंशसा कर चुके है। गौरतलब है कि फिल्म कांतारा का डायरेक्शन और स्क्रिप्ट ऋषभ शेट्टी ने ही लिखी है। इसके अलावा फिल्म में वो लीड रोल में भी है।