Rishi Kapoor: ऋषि राज कपूर की डेथ एनिवर्सरी आज, फोटो शेयर कर नीतू कपूर ने पति को किया याद

Rishi Kapoor: आज से ठीक तीन साल पहले आज के ही दिन ऋषि राज कपूर इस दुनिया को अलविदा कह गए थे। उनके जाने से उनके परिवार ही नहीं बल्कि उनके चाहने वालों की आंखें भी नम हो गई थी। एक्टर के जाने से बॉलीवुड के साथ-साथ उनके फैंस को भी झटका लगा था। इंडस्ट्री ने एक कोहिनूर हीरा खो दिया था।

Avatar Written by: April 30, 2023 9:07 am

नई दिल्ली। ऋषि राज कपूर एक भारतीय अभिनेता, फिल्म निर्देशक और फिल्म निर्माता थे जिन्होंने हिंदी फिल्मों में काम किया। एक्टर भले ही आज हमारे बीच ना हो लेकिन उनकी कमी पूरी इंडस्ट्री महसूस करता है। ऋषि कपूर इंडस्ट्री का वो नाम है जिनको देख आर्टिस्ट ने एक्टिंग में आने का मन बनाया है। ऋषि राज कपूर का फिल्म इंडस्ट्री में योगदान हर कोई याद रखता है। उन्होंने 80-90 के दशक में एक से बढ़कर एक फिल्में दी है। एक्टर की बेहतरीन एक्टिंग का हर कोई दीवाना है। ऋषि अपने टाइम के चॉकलेट ब्वॉय कहे जाते थे जिनके पीछे ना जाने कितनी लड़कियां दीवानी थी। ऋषि राज कपूर की मेहनत और लगन से ही उन्हें वह चार फिल्मफेयर पुरस्कार और एक राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से सम्मानित किए गए है। आज के दिन ही इस सितारे ने दुनिया को अलविदा कह दिया था, जिसके बाद हर कोई हैरान रह गया था।

ऋषि राज कपूर की डेथ एनिवर्सरी

आज से ठीक तीन साल पहले आज के ही दिन ऋषि राज कपूर इस दुनिया को अलविदा कह गए थे। उनके जाने से उनके परिवार ही नहीं बल्कि उनके चाहने वालों की आंखें भी नम हो गई थी। एक्टर के जाने से बॉलीवुड के साथ-साथ उनके फैंस को भी झटका लगा था। इंडस्ट्री ने एक कोहिनूर हीरा खो दिया था। ऋषि राज कपूर का निधन 30 अप्रैल 2020 को मुम्बई में हुआ था। ऋषि राज कपूर काफी लंबे समय से कैंसर से जूझ रहे थे। कैंसर से इतने सालों तक लड़ने के बाद 30 अप्रैल को एक्टर ने आखिरी सांस ली थी।

neetu and rishi kapoor1

पत्नी नीतू ने किया याद

ऋषि राज कपूर की डेथ एनिवर्सरी पर उनकी पत्नी नीतू कपूर ने उन्हें याद करते हुए एक स्टोरी भी साझा की है। यह स्टोरी नीतू और ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा ने शेयर की है। नीतू ने चिंटू जी के साथ एक पुरानी फोटो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इस तस्वीर में ऋषि राज कपूर, नीतू कपूर, बड़ी बेटी रिद्धिमा कपूर, रिद्धिमा की बेटी, और बेटे रणबीर कपूर नजर आ रहे है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए नीतू ने लिखा ‘लव दिस पिक्चर।’ नीतू कपूर की इस फोटो को लोग बेहद पसंद कर रहे है।