newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Rhea Chakraborty: ब्वॉयफ्रेंड सुशांत सिंह राजपूत की डेथ एनिवर्सरी पर रिया को एक्टर की आई याद, पोस्ट देख लोगों ने जमकर किया ट्रोल

Rhea Chakraborty: रिया ने सुशांत सिंह राजपूत के साथ एक पोस्ट साझा किया है। पोस्ट में रिया और सुशांत का अनसीन वीडियो है। इस वीडियो में रिया सुशांत को अपने बाहों में भरे नजर आ रही है। वहीं वीडियो में सुशांत सिंह राजपूत मुस्कुरा रहे है। दोनों की यह वीडियो काफी प्यारी है। वीडियो के साथ अभिनेत्री ने ब्लैक हार्ट और इनफिनिटी का इमोजी बनाया है।

नई दिल्ली। सुशांत सिंह राजपूत के निधन को अब 3 साल हो गए है लेकिन अब भी फैंस एक्टर को हर दिन याद करते है। सुशांत सिंह के निधन को आज पूरे तीन साल हो गए है। अभिनेता ने 14 जून 2020 को अपने मुम्बई वाले फ्लैट पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। सुशांत की मौत के बाद से उनके परिवार और फैंस का ऐसा कहना है कि रिया चक्रवर्ती जो कि उनकी गर्लफ्रेंड थी उन्होंने मारा है। हालांकि, रिया चक्रवर्ती इसके लिए कई महीने जेल भी रहकर आई थी लेकिन बाद में उनके खिलाफ कोई सबूत नहीं मिला जिस कारण उन्हें रिहा कर दिया गया। बॉलीवुड अभिनेत्री भले ही जेल से बाहर आ गई लेकिन लोगों का अभी भी कहना है कि सुशांत का मर्डर हुआ है और उसमें रिया का भी हाथ है। बरहाल, रिया ने ट्रोलर्स को कई बार जवाब भी दिया है और अपने लिए हमेशा लड़ी है। इन सब के बावजूद रिया हर बार सुशांत को उनके जन्मदिन और उनकी डेथ एनिवर्सरी पर याद करती है। अब इस बीच दिवंगत अभिनेता सुशांत की डेथ एनिवर्सरी पर रिया ने सुशांत को याद किया है-

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Rhea Chakraborty (@rhea_chakraborty)

रिया को आई सुशांत की याद

रिया ने सुशांत सिंह राजपूत के साथ एक पोस्ट साझा किया है। पोस्ट में रिया और सुशांत का अनसीन वीडियो है। इस वीडियो में रिया सुशांत को अपने बाहों में भरे नजर आ रही है। वहीं वीडियो में सुशांत सिंह राजपूत मुस्कुरा रहे है। दोनों की यह वीडियो काफी प्यारी है। वीडियो के साथ अभिनेत्री ने ब्लैक हार्ट और इनफिनिटी का इमोजी बनाया है। दोनों कैजुअल आउटफिट में नजर आ रहे है। अब ऐसे में रिया के इस पोस्ट पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे है।

यूजर ने किया ट्रोल

एक यूजर ने रिया के इस पोस्ट पर लिखा देख रहा है बिनोद… डेथ एनिवर्सरी कैसे सेलिब्रेट किया जा रहा है। वहीं एक यूजर ने लिखा उफ्फ्फ्फ ये मासूमियत रिया की। वहीं एक यूजर ने लिखा नागिन मार के अब दिखाबा करती है। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा पोज़ तो ऐसे कर रही जैसे जीवन भर खुश रखेगी! वहीं एक और यूजर ने रिया को ट्रोल करते हुए लिखा जब तुम मरोगी बहन तब पता चलेगा ऐसे सेलिब्रेट करने में कैसा लगता है जिसने अपना भाई और बेटा खोया है क्योंकि तुम्हारे लिए तो मजाक चल रहा है शुशांत ना सही तो दूसरा सही भक्क्क्क्क्।