नई दिल्ली। डायरेक्टर राजामौली और उनकी फिल्म आरआरआर का जलवा बरकरार है। जहां फिल्म ऑस्कर 2023 की दहलीज़ पर खड़ी है। वहीं विदेश में इस फिल्म को बेहद प्यार मिल रहा है। पिछले कुछ महीनों में आरआरआर फिल्म को विदेश में इतनी प्रशंसा मिली है जितनी शायद ही अभी तक किसी और फिल्म को मिली हो। नाटू-नाटू गाने ने भी गोल्डन ग्लोब जीतने के बाद ऑस्कर में अपना नाम बनाया है। ऐसी उम्मीदें भी जताईं जा रही हैं कि जब से दीपिका पादुकोण को ऑस्कर 2023 में प्रेसेंटर के तौर पर चुना गया है लोग ये उम्मीद जता रहे हैं कि अब ऑस्कर का अवार्ड भी आरआरआर के नाम होने वाला है। लेकिन अवार्ड्स के विपरीत आरआरआर फिल्म को लेकर एक और ख़ुशी सामने आई है और आरआरआर का जलवा अभी भी कायम है। इसी बारे में हम आपको बताने वाले हैं।
What an overwhelmingly happy response to screening of #RRR at the Ace Hotel!
Receiving a standing ovation from you all will be etched in my memory forever!! ??❤️❤️
Thank you all so much@ssrajamouli @mmkeeravaani @DOPSenthilKumar @ssk1122 pic.twitter.com/FBxqtINt8P— Ram Charan (@AlwaysRamCharan) March 3, 2023
आपको बता दें आरआरआर फिल्म लगातार विदेशी सिनेमाघर में दिखाई जा रही है। इस फिल्म को जितना प्यार भारत में मिला उससे भी अधिक प्यार इसे बाहर मिल रहा है। पिछले महीनों में हमने देखा है कैसे इस फिल्म को देखने के लिए विदेश में दर्शक भारी मात्रा में जा रहे हैं। वहीं एक बार फिर से अमेरिका में आरआरआर को देखने के लिए सिनेमाघर में काफी अधिक संख्या में दर्शक दिखे।
अमेरिका के बड़े थिएटर में काफी बड़ी मात्रा में दर्शक सिनेमाघर में मौजूद रहे। इस सिनेमाघर में आरआरआर फिल्म की स्क्रीनिंग भी थी और साथ ही आरआरआर की स्टारकास्ट भी मौजूद रही। आरआरआर को देखने आए दर्शकों ने फिल्म और पूरी टीम का खड़े होकर अभिवादन किया। जैसे ही आरआरआर की टीम सिनेमाघर पहुंची वहां मौजूद दर्शकों ने खड़े होकर उनकी प्रशंसा की और उनके लिए तालियां बजाईं। आपको बता दें आरआरआर फिल्म को देखने के लिए करीब 1600 टिकट की बिक्री हुई।
हाल ही में आरआरआर फिल्म को HCA की तरफ से भी कई अवार्ड मिल चुके हैं। इसके अलावा आरआरआर का गाना नाटू-नाटू भी ऑस्कर 2023 के लिए नॉमिनेटेड है। अब देखने वाली बात ये होगी कि क्या नाटू-नातू भारत में ऑस्कर लेकर आता है या फिर नहीं ?