
नई दिल्ली। भले ही बॉलीवुड की तकदीर कुछ खास अच्छी नहीं चल रही हो, लेकिन भारतीय सिनेमा, हर रोज एक नई ऊंचाई पर चढ़ रहा है। कई प्रतिष्ठित पुरस्कार, भारतीय सिनेमा के नाम हो रहे हैं, तो वहीं ऑस्कर जैसी बड़ी लिस्ट में भी, भारतीय सिनेमा और उनके कलाकारों को शामिल किया जा रहा है। आज इस खबर को लिखते वक़्त ये एहसास हो रहा है कि आरआरआर फिल्म को जितना हिंदुस्तान में सराहा नहीं गया, उससे ज्यादा इसे विदेशों में सराहा जा रहा है। लगातार जिस तरह की प्रशंसा और तारीफ इस फिल्म के लिए विदेश से हो रही है, ये सब देखकर हर भारतीय को गर्व महसूस जरूर हो रहा होगा। हाल ही में भारतीय एक्टर को ऑस्कर की एक प्रतिष्ठित प्रीडिक्शन सूची में शामिल लिया गया है। यहां हम इसी बारे में बात करने वाले हैं।
जूनियर एनटीआर ऑस्कर के बेस्ट एक्टर लिस्ट में शामिल
पश्चिम की प्रसिद्ध पत्रिका वैरायटी (Variety Magazine) ने ऑस्कर के बेस्ट एक्टर 2023 की प्रिडिक्शन लिस्ट निकाली है। इस लिस्ट में विश्व भर के तमाम बेस्ट एक्टर के साथ में भारतीय कलाकार जूनियर एनटीआर का नाम भी शामिल है। इस लिस्ट में विल स्मिथ, ह्यु जैकमैन जैसे कलाकार भी शामिल हैं। आपको बता दें विल स्मिथ और ह्यु जैकमैन दोनों ही कलाकार भारतीय परम्परा-संस्कृति के बहुत नज़दीक हैं और श्रीमद्भगवगीता से प्रेरित भी रहे हैं।
NTR Jr. becomes the first Indian actor to feature in Variety’s Top 10 Best Actor predictions for Oscars@tarak9999
It’s Just the BEGINNING ????#NTRJr #NTRGoesGlobal #RRRForOscars #RRR #Oscars2023 pic.twitter.com/F3qP9xuhkM
— Ananthan T J (@ananthantj) January 5, 2023
Variety की ऑस्कर 2023 की प्रेडिक्शन लिस्ट में RRR शामिल
मैगजीन ने बेस्ट एक्टर में रामचरण तेजा को भी शामिल किया है। इसके अलावा बेस्ट पिक्चर में दूसरे नाम पर फिल्म आरआरआर को रखा है। ऑस्कर प्रिडिक्शन बेस्ट डायरेक्टर 2023 की लिस्ट में राजामौली का नाम भी शुमार है। आरआरआर फिल्म को, ऑस्कर अवार्ड के लिए सर्वश्रेष्ठ छायांकन (बेस्ट सिनेमाटोग्राफी) की लिस्ट में भी वैरायटी ने संभावना जताई है। आरआरआर के आलावा टॉम क्रूस की टॉप गन और बैटमैन फिल्म भी वैरायटी की लिस्ट में शामिल है। इसके अलावा विसुअल इफेक्ट्स, ओरिजिनल सांग और अंतर्राष्ट्रीय फिल्म की लिस्ट में भी आरआरआर को वैराइटी मैगजीन ने शामिल किया है।
According to Hollywood Media Giant Variety RRR is racing in the Top 10 for 12 categories for Oscars Nomination.#MagicAxis#RRRForOscars #Oscars2023 #oscarnominations #oscar
#RRR #JrNtr @tarak9999 @AlwaysRamCharan @ssrajamouli @aliaa08 @ajaydevgn #MagicAxis @shriya1109 pic.twitter.com/kuLGDiYHFy— Magic Axis (@magic_axisoffl) January 5, 2023
आरआरआर को नहीं भेजा गया था ऑस्कर
हालांकि आरआरआर फिल्म को ऑस्कर के लिए, आधिकारिक तौर पर नॉमिनेशन के लिए भारत से भेजा नही गया था, जिसके बाद आरआरआर के मेकर्स ने फिल्म को 14 श्रेणियों में ऑस्कर के नॉमिनेशन के लिए भेजा है। फिल्म ने भारतीय संस्कृति और परम्परा की ऐसी धूम मचाई है कि राजामौली ने न्यूयॉर्क फिल्म क्रिटिक सर्किल से बेस्ट डायरेक्टर का अवार्ड हासिल किया है। अब पश्चिम की वैराइटी जैसे बड़ी मैगजीन भी, आरआरआर फिल्म, फिल्म के कलाकार, उसके निर्देशक, और उसके तकनीशियन को ऑस्कर 2023 की अपनी प्रेडिक्शन लिस्ट में शामिल कर रही है और ये बता रही है कि इन फिल्मों में वो ताकत है जो ये ऑस्कर अवार्ड हासिल कर सकती है।
NTR Jr. becomes the first Indian actor to feature in Variety’s Top 10 Best Actor predictions for Oscars@tarak9999#NTRJr #NTRGoesGlobal #JrNTR #RRR #RRRForOscars pic.twitter.com/yHuCnQ0wTT
— Ashwani kumar (@BorntobeAshwani) January 5, 2023
भारतीय सिनेमा इतिहास में पहली बार
ऐसे में भारतीयों के लिए ये गर्व का क्षण है, जब कोई विदेशी मैगजीन, भारतीय फिल्म, उसके डायरेक्टर और उसके तकनीशियन को विदेशी कलाकारों के समकक्ष रख रही है, और ये संभावना जाता रही है कि विश्व के प्रतिष्ठित अवार्ड में ये फिल्म और कलाकार भी अवार्ड जीत सकते हैं, भारतीय सिनेमा उद्योग के लिए गर्व का पल इसलिए भी बन गया है क्योंकि अब तक के भारतीय सिनेमा के इतिहास में, ऐसा पहली बार हो रहा है। नीचे दी गई फोटो जानकारी वैरायटी के वेब पोर्टल से ली गई है।