newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

RRR: ऑस्कर के बाद आरआरआर की टीम का भारत में ऐसा स्वागत, वहीं जापान में भी आरआरआर मचा रही शोर

RRR: ऑस्कर अवॉर्ड बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग की कैटेगरी में एम एम कीरामनी और चंद्रबोस को मिला है। पूरी टीम ही इस अवॉर्ड को पाकर बेहद खुश है। और इस अवॉर्ड को लेकर आने के बाद फैंस ने कलाकारों को शानदार स्वागत किया है। एयरपोर्ट पर भी बेहद शानदार तरीके से आरआरआर टीम का स्वागत किया गया। वहीं जापान में आरआरआर फिल्म अलग ही कारनामा कर रही है। यहां हम इसी बारे में बताने वाले हैं।

नई दिल्ली। एस एस राजामौली की फिल्म आरआरआर बॉक्स ऑफिस पर अभी भी कमाल कर रही है। शानदार सफलता के बाद आरआरआर फिल्म ने ऑस्कर अपने नाम कर लिया है। जब से टीम ने ऑस्कर अवॉर्ड अपने नाम किया है। चारों तरफ फिल्म की तारीफ हो रही है। हाल ही में फिल्म को नाटू-नाटू गाने के लिए ऑस्कर अवॉर्ड मिला है। ऑस्कर अवॉर्ड बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग की कैटेगरी में एम एम कीरामनी और चंद्रबोस को मिला है। पूरी टीम ही इस अवॉर्ड को पाकर बेहद खुश है। और इस अवॉर्ड को लेकर आने के बाद फैंस ने कलाकारों को शानदार स्वागत किया है। एयरपोर्ट पर भी बेहद शानदार तरीके से आरआरआर टीम का स्वागत किया गया। वहीं जापान में आरआरआर फिल्म अलग ही कारनामा कर रही है। यहां हम इसी बारे में बताने वाले हैं।


आरआरआर फिल्म ने जापान में कमाल कर दिया है। जापान में आरआरआर फिल्म एक ऐसी फिल्म बन गई है जिसने सबसे अधिक कमाई की है। आरआरआर फिल्म पहली ऐसी भारतीय फिल्म बन गई है जिसने जापान में सबसे अधिक कमाई की है। अगर जापान में फिल्म के कुल कलेक्शन की बात करें तो करीब 80 करोड़ रूपये का कलेक्शन कर लिया है। ऐसी रिपोर्ट्स आ रही हैं कि जापान में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली ये पहली भारतीय फिल्म बन गई है।

आपको बता दें ऑस्कर अवॉर्ड फंक्शन से लौट कर आए जूनियर एनटीआर और रामचरण जब वापस आए तो लोगों ने उन्हें एयरपोर्ट पर घेर लिया। और चारों तरफ उनकी तारीफ होने लगी। बहुत संख्या में लोग वहां पर उपस्थित रहे और उनके ऊपर फूलों की बारिश होती रही। हैदराबाद एयरपोर्ट पर रामचरण का जोरों से स्वागत किया गया।


इसके अलावा भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने एकदिवसीय मैच में नाटू-नाटू गाने पर डांस करते भी दिखे। उनका ये डांस सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ। और लोगों ने उसे खूब चीयर्स किया। विराट कोहली का ये डांस सोशल मीडिया पर खूब वायरल भी हो रहा है।