newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

RRR 2: राजामौली की फिल्म आरआरआर 2 की तैयारियां शुरू, राजामौली ने खुद दी ये अहम जानकारी

RRR 2: जूनियर एनटीआर (Jr NTR) और राम चरण (Ram Charan) ने इस फिल्म में ऐसा काम किया है कि उनकी लोकप्रियता भी इस फिल्म के आने के बाद से बढ़ गई है। अब अगर कोई फिल्म इतनी महान हो जाती है तो लोग ये इंतज़ार करते हैं कि उसका दूसरा पार्ट कब आएगा। यहां हम इसी बारे में बात करने वाले हैं।

नई दिल्ली। अगर आप किसी से पूछोगे की 2022 में कौन सी ऐसी फिल्म है जिसकी देश और विदेश सब जगह चर्चा होती है तो नाम आएगा आरआरआर (RRR)। आरआरआर एक ऐसी फिल्म है जिसने वर्ष 2022 में खूब प्रतिभा बंटोरी। इस फिल्म को बनाने वाले निर्देशक हैं एस एस राजामौली (S S Rajamouli)। जिन्होंने आरआरआर फिल्म के बाद से ऐसा नाम कमाया कि आज भी सबसे सफल और सबसे पसंद की जाने वाली फिल्म में से एक है आरआरआर। इस फिल्म को ऑस्कर में भेजा गया है। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी बेहतरीन कमाई की है। जूनियर एनटीआर (Jr NTR) और राम चरण (Ram Charan) ने इस फिल्म में ऐसा काम किया है कि उनकी लोकप्रियता भी इस फिल्म के आने के बाद से बढ़ गई है। अब अगर कोई फिल्म इतनी महान हो जाती है तो लोग ये इंतज़ार करते हैं कि उसका दूसरा पार्ट कब आएगा। यहां हम इसी बारे में बात करने वाले हैं।

एस एस राजामौली की फिल्म आरआरआर के दूसरे पार्ट (RRR2) को बनने की खबर आ गई है और राजामौली ने बताया है कि वो आरआरआर के दूसरे पार्ट का भी निर्माण करेंगे। जी हां आरआरआर 2 (RRR Sequel) को लेकर कन्फ़र्मेशन राजामौली ने दी है। एक अंतर्राष्ट्रीय इवेंट के दौरान राजामौली ने फिल्म के दूसरे पार्ट को बनाने को लेकर सहमति जताई है। देश और विदेश हर जगह से आरआरआर ने तारीफे बटोरी हैं। ऐसे में दर्शक इस फिल्म के दूसरे पार्ट के बारे में बात कर रहे थे और वो जानना चाह रहे थे कि क्या इस फिल्म के दूसरे पार्ट को रिलीज़ किया जाएगा। जी हां खुद राजामौली ने इस बात की पुष्टि की है और उन्होंने बताया है कि आरआरआर के दूसरे पार्ट को बनाया जाएगा।

शिकागो के एक इवेंट में राजामौली ने आरआरआर 2 के लिए सहमति जताई है। उन्होंने कहा,“मेरी हर फिल्म की कहानी के लेखक, मेरे पिता हैं। हमने उनसे कहानी के बारे में कुछ बातें की हैं, और वो कहानी पर काम कर रहे हैं।” इसके अलावा उन्होंने ये भी कहा कि आरआरआर के प्रति उन्हें दर्शकों से काफी प्यार मिला है। इस मौके पर उन्होंने जूनियर एनटीआर और राम चरण को भी याद किया और उन्होंने कहा कि “वो खुश होंगे कि उन्हें इन दोनों ही बड़े स्टार्स के साथ वक़्त बिताने का और भी समय मिलेगा। उन्होंने कहा ये उनके लिए काफी रोमांचक भी होगा।”

फ़िलहाल आरआरआर की अपार सफलता का राजामौली जश्न मना रहे हैं और हर जगह अपनी फिल्म के इवेंट में भाग ले रहे हैं जहां उनकी फिल्मों की खूब तारीफ हो रही है। ऐसे में जब से आरआरआर 2 (RRR2) को लेकर खबर आई है उनके फैंस फिल्म को लेकर उत्साहित हैं। उम्मीद है जल्द ही आरआरआर 2 हमें सिनेमाघर में देखने को मिलेगी।