newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Khesari Lal Yadav: भोजपुरी सिंगर खेसारी लाल यादव के कार्यक्रम में बवाल, बौखलाई भीड़ ने तोड़ी 2 हजार से ज्यादा कुर्सियां

Khesari Lal Yadav: हाल ही में  खेसारी लाल यादव का कार्यक्रम बिहार के नवादा में रखा गया। जहां देर रात फैंस खेसारी के गानों पर झूमते दिखे। इस कार्यक्रम में झारखंड और गया से भारी तादाद में फैंस आए थे।

नई दिल्ली। भोजपुरी सिंगर और एक्टर खेसारी लाल यादव के फैंस की कमी नहीं है। सिंगर की एक झलक देखने के लिए फैंस बेकाबू हो जाते हैं। कई बार सिंगर के कार्यक्रम में बवाल हो चुका है जिसे संभालने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज तक का सहारा लेने पड़ा है। एक बार फिर सिंगर के कार्यक्रम में फैंस बेकाबू हो गए और भगदड़ मच गई। भीड़ पर काबू पाने के लिए पुलिस को बल का प्रयोग करना पड़ा। इस बवाल का एक वीडियो भी सामने आया है जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

पेड़ पर चढ़कर लोग देख रहे थे कार्यक्रम

हाल ही में  खेसारी लाल यादव का कार्यक्रम बिहार के नवादा में रखा गया। जहां देर रात फैंस खेसारी के गानों पर झूमते दिखे। इस कार्यक्रम में झारखंड और गया से भारी तादाद में फैंस आए थे। कार्यक्रम में कुछ रानीतिक लोग भी शामिल हुए थे। मीडिया रिपोर्ट्स की माने्ं तो दर्शक खेसारी लाल और छोटू छलिया को सुनने आए थे। कार्यक्रम का उद्घाटन बिहार सरकार के सहकारिता मंत्री और गया जिले के बेलागंज से विधायक सुरेंद्र यादव ने किया, जिसके बाद राजनीतिक भाषणबाजी शुरू हुई। कार्यक्रम में बिहार सरकार के सहकारिता मंत्री सुरेंद्र यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा और कहा कि नीतीश कुमार को प्रधानमंत्री और तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनना चाहिए।


2 हजार कुर्सी तोड़ी

भाषणबाजी और कुव्यवस्था से परेशान लोगों ने कार्यक्रम में जमकर बवाल काटा।देखते ही देखते भगदड़ मच गई। इस भगदड़ में कई लोगों के घायल होने की भी खबर है। बताया जा रहा है कि नाराज लोगों ने  करीब 2 हजार कुर्सियों को तोड़ डाला और स्टेज भी ढहा दिया। लोगों को काबू करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया लेकिन पुलिस व्यवस्था को संभालने में नाकामयाब रही और कार्यक्रम को बंद करना पड़ा। बता दें कि खेसारी लाल को लाइव सुनने के लिए उम्मीद से ज्यादा भीड़ आई थी। कुछ लोग तो पेड़ पर चढ़कर कार्यक्रम का आनंद ले रहे थे।