newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Aishwarya Rai: ऐश्वर्या-आराध्या की लिप-टू-लिप Kiss वाली फोटो पर बवाल, यूजर्स ने कहा- ये इंडिया है, अमेरिका नहीं…शर्म करो

Aishwarya Rai: आज बॉलीवुड ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन की इकलौती बेटी आराध्या बच्चन का बर्थडे है। आराध्या बच्चन आज 11 साल की हो गई हैं। इसी मौके पर ऐश्वर्या राय ने बड़े ही खास अंदाज में बेटी को बर्थडे विश किया लेकिन यूजर्स को बर्थडे विश करने का तरीका पसंद नहीं आया।

नई दिल्ली। सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जिसके जरिए फैंस अपने फेवरेट स्टार्स के साथ कनेक्ट रहते हैं। स्टार्स भी अपने फैंस के साथ हर मोमेंट को शेयर करते हैं। ऐसे भी कई बार फैंस को स्टार्स की कुछ चीजें पसंद नहीं आती हैं और वो ट्रोलिंग का शिकार हो जाते हैं। ऐसा ही कुछ बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन के साथ हुआ।एक फोटो को लेकर यूजर्स एक्ट्रेस को आड़े हाथ लेते हुए खरी खोटी सुना रहे हैं। तो चलिए जानते हैं कि आखिर उस फोटो में ऐसा क्या था कि लोग नाखुश हो गए।

पसंद नहीं आया मां-बेटी का प्यार

आज बॉलीवुड ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन की इकलौती बेटी आराध्या बच्चन का बर्थडे है। आराध्या बच्चन आज 11 साल की हो गई हैं। इसी मौके पर ऐश्वर्या राय ने बड़े ही खास अंदाज में बेटी को बर्थडे विश किया लेकिन यूजर्स को बर्थडे विश करने का तरीका पसंद नहीं आया और उन्होंने एक्ट्रेस को खरी खोटी सुनाना शुरू कर दिया। ऐश्वर्या ने आराध्या के साथ लिप किस करती फोटो शेयर की और लिखा- माय लव, माय लाइफ, आई लव यू..। यूजर्स को दोनों मां-बेटी की लिप किस करती फोटो पसंद नहीं आई। यूजर्स को ये संस्कृति के खिलाफ लगा। फिर क्या सोशल मीडिया पर लोग एक्ट्रेस को ज्ञान देते नजर आए। हालांकि कुछ यूजर्स ने एक्ट्रेस का सपोर्ट भी किया।

कमेंट सेक्शन में भिड़े लोग

एक यूजर ने कमेंट कर लिखा- तो यह लिप्स में लिप्स कौन सी मां लगाती है और फोटो खिंचवा के डालती है.. तुम पिक को देखो.. देख कर क्या लग रहा है तुम्हें गंद खुद फैला रही है यह यह इंडिया है अमेरिका नहीं…। किसी ने लिख-ा बच्ची के होंठ पर किस करना बहुत अजीब है।’ जबकि एक अन्य यूजर ने लिखा- माँ तो माँ होती है, बेटी के लिये लिपस्टिक नहीं बची तो उसे भी शेयर कर दिया। कुछ लोग फोटो को देखकर भारतीय संस्कृति और सभ्यता की दुहाई दे रहे हैं। कुछ यूजर्स तो आपस में ही कमेंट सेक्शन में भिड़ते दिखे।