
नई दिल्ली। अक्षरा सिंह भोजपुरी जगत की सबसे हाईएस्ट पेड अभिनेत्रियों में से एक हैं। अक्षरा जितनी अच्छी एक्ट्रेस हैं उतनी ही बेहतरीन सिंगर भी हैं। अक्षरा की पॉपुलैरिटी का आलम ये है कि एक्ट्रेस की पॉपुलैरिटी का आलम ये है कि अक्षरा जहां भी जाती हैं उनको देखने भर के लिए लाखों लोगों का हुजूम इकठ्ठा हो जाता है। अक्षरा को 6 मिलियन से ज्यादा लोग इंस्टाग्राम पर फॉलो करते हैं। अक्षरा अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी रील और फोटोज शेयर करती रहती हैं। ऐसे में अक्षरा ने शूटिंग के सेट से अपनी कुछ झलकियां शेयर की हैं, चलिए जानते हैं क्या है इनमे में खास!
View this post on Instagram
अक्षरा सिंह ने शेयर की झलकियां:
भोजपुरी क़्वीन अक्षरा सिंह ने इतनी गर्मी में शूटिंग के सेट से कुछ झलकियों को शेयर कर अपने फैंस को बताया कि इतनी तपती गर्मी में उनका क्या हाल हो रहा है? अक्षरा ने शूटिंग के सेट से अपने टचअप की कुछ फोटोज और वीडियोज शेयर की है जिसमें मेकअप दादा एक्ट्रेस का टचअप कर रहे हैं तो वहीं हाथों में इलेक्ट्रॉनिक फैन पकड़े अक्षरा सिंह को गर्मी से जद्दोजहद करते देखा जा सकता है।
View this post on Instagram
एक्ट्रेस ने तस्वीरों को शेयर कर लिखा है- ”तपती गर्मी, पसीना, पिंपल, चक्कर, खीरा और तमिल बोलना” अब एक्ट्रेस के कैप्शन से तो यही लग रहा है कि भोजपुरी को छोड़ एक्ट्रेस अब साउथ इंडस्ट्री पहुंच चुकी हैं और उनके हाथ साउथ का कोई प्रोजेक्ट लग गया है। खैर अब सच्चाई क्या है ये तो अक्षरा ही बता सकती हैं। बहरहाल एक्ट्रेस की पोस्ट पर फैंस खूब प्यार लुटा रहे हैं।
View this post on Instagram
बता दें कि हाल ही में अक्षरा का नया गाना ”सड़िया बनारसिया” में रिलीज किया गया है। इस गाने को खुद अक्षरा सिंह ने गाया है। इस गाने के लिरिक्स छोटू यादव ने लिखे हैं। गाने को संगीत धनंजय सिंह कान्हा ने दिया है। गाने के वीडियो में अक्षरा सिंह और अंशुमान सिंह नजर आ रहे हैं। गाने का निर्देशन महेश वेंकट ने किया है।