Saina Movie Review: साइना के किरदार में परिणीति का कमाल, नंबर 1 खिलाड़ी बनने का सफर है शानदार

Saina Movie Review: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) काफी समय से बेडमिंटन प्लेयर साइना नेहवाल की बायोपिक ‘साइना’ (Saina) बड़े पर्दे पर रिलीज हो गई है। जिसे लेकर वो काफी चर्चा में थीं। हर ओर फिल्म का काफी बज बना हुआ था। फैंस परिणीति को स्टार बैडमिंटन प्लेयर साइना नेहवाल (Saina Nehwal) के रोल में देखना चाहते थे। ऐसे में आज उनका इंतजार खत्म हो गया।

वर्षा खरखोदिया Written by: March 26, 2021 10:35 am
saina

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) काफी समय से बेडमिंटन प्लेयर साइना नेहवाल की बायोपिक ‘साइना’ (Saina) को लेकर काफी चर्चा में हैं। हर ओर फिल्म का काफी बज बना हुआ था। हर कोई उन्हें स्टार बैडमिंटन प्लेयर साइना नेहवाल (Saina Nehwal) के रोल में देखना चाहते थे। अब दर्शकों का ये इंतजार खत्म हो गया। ये फिल्म शुक्रवार को बड़े पर्दे पर रिलीज हो गई है। इस फिल्म को लेकर लोगों का पॉजिटिव रिव्यू सामने आ रहा है। लोगों का कहना है कि फिल्म में परिणीति साइना के किरदार में छा गई हैं। आपको बता दें कि फिल्म ‘साइना’ साइना नेहवाल की बायोपिक है, जिसमें परिणीति चोपड़ा ने उनका किरदार निभाया है।

फिल्म साइना की बात करें तो, इसमें साइना नेहवाल की लाइफ का स्ट्रगल दिखाया गया है। साथ ही साइना के किरदार में परिणीति की एक्टिंग भी कम नही है। इस फिल्म को अगर आप देखने का प्लान कर रहे हैं तो आप इसे अपने दोस्तों या फैमली के साथ देख सकते हैं। ये फिल्म कहीं भी आपको निराश नहीं करेगी।

फिल्म की कहानी

फिल्म की स्टोरी की बात करें तो, हरियाणा से फिल्म की कहानी की शुरुआत होती है। वहां के हरवीर सिंह नेहवाल और ऊषा रानी नेहवाल की बेटी साइना नेहवाल के रुप में परिणीति बड़े पर्दे पर नजर आती हैं। पहले ही झलक में परिणीति इस किरादर में छा जाती हैं। हरियाणा से हैदराबाद में आ बसी साइना साल 2015 में इतिहास रचती हैं। उनके पैरेंट्स उन्हें एक बड़ा बैडमिंटन खिलाड़ी बनाना चाहते हैं। जिसके बाद वो उनका दाखिला बैडमिंटन कोचिंग सेंटर में करवाते हैं, इसके लिए उनके माता पिता बहुत मेहनत करते हैं। इसके साथ ही फिल्म की कहानी और साइना का स्ट्रगल शुरू होता है। इस फिल्म में उनके जीवन के उतार-चढ़ाव दो दिखाया गया है। कैसे छोटे से गांव की बेटी देश का सबसे बड़ा गौरव बनती है, यहीं फिल्म में दिखाया गया है।

कैसी है फिल्म

इस फिल्म में साइना के जीवन के संघर्ष को बखूबी दिखाया गया है। साथ ही दर्शकों को ये भी महसूस कराया कि जब साइना देश की पहली महिला बैडमिंटन ख‍िलाड़ी बनी तो सभी को कितना गर्व महसूस हुआ। फिल्म में इस बात को काफी अच्छे से दिखाया गया है कि कैसे एक मिडिल क्‍लास फैमिली की बेटी अपने मां-बाप के सपनों को साकार करती है। हालांकि फिल्म में पीवी सिंधु का कहीं जिक्र भी नहीं है।

film saina

डायरेक्शन और एक्टिंग

इस फिल्म को अमोसल गुप्ते ने डायरेक्ट किया है। उन्होंने फिल्म के हर किरदार ने बेहतरीन तरीके से काम कराया है। फिल्म की कहानी को अच्छे से पिरोने के लिए उनकी तारीफ करनी होगी।
परिणीति के अलावा साइना के बचपन का किरदार निशा कौर ने निभाया। उनकी शानदार को देख आप भी उनके फैन हो जाएंगे। वहीं, परिणीति की एक्टिंग भी आपका दिल जीत लेगी। इनके अलावा परेश रावल, मानव कौल, मेघना मलिक, अंकुर विकाल ने भी अपने-अपने किरदार में छाप छोड़ी है।

फिल्म देखनी चाहिए या नहीं

ये फिल्म अगर आप देखने का प्लान कर रहे हैं, हम आपको यही कहेंगे कि ये फिल्म आपको निराश नहीं करेगी। साथ ही युवाओ को ये फिल्म काफी प्रेरित करेगी। हालांकि कहीं-कहीं ये फिल्म आपको कमजोर और धीमी लग सकती है। लेकिन फिर भी ये आपको अपनी सीट से नहीं उठाने वाली। इस फिल्म को न्यूजरूम पोस्ट की तरफ से हम 5 में से 3 स्टार देंगे।