newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Antim Movie Review: सलमान खान-आयुष शर्मा की फिल्म है एंटरटेनमेंट का फुल डोज, एक बार जरूर देखें दोनों की कांटे की टक्कर

Antim Movie Review: इस शुक्रवार को बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) की फिल्म ‘अंतिम’ (Antim The Final Truth) बड़े पर्दे पर रिलीज हुई। जिसे उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। भाईजान की हर फिल्म ब्लॉकबस्टर होती है। इस बार भी इस फिल्म से यही उम्मीद की जा रही है।

नई दिल्ली। इस शुक्रवार को बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) की फिल्म ‘अंतिम’ (Antim The Final Truth) बड़े पर्दे पर रिलीज हुई। जिसे उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। भाईजान की हर फिल्म ब्लॉकबस्टर होती है। इस बार भी इस फिल्म से यही उम्मीद की जा रही है। इस फिल्म में उनके जीजा आयुष शर्मा (Aayush Sharma) भी नजर आ रहे हैं। एक्शन और इमोशंस से भरी इस फिल्म को दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं। पहली बार इस फिल्म में सलमान खान-आयुष शर्मा स्क्रीन पर साथ नजर आ रहे हैं। जो उनके फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं है।

salman khan

अंतिम मराठी मूवी ‘मुल्शी पैटर्न’ का ऑफिशियल रीमेक है। ये फिल्म भू-माफिया और उससे प्रताड़ित लोगों पर आधारित है। फिल्म की कहानी की बात करें तो राहुल (आयुष शर्मा) और उनका परिवार भू-माफियाओं से परेशान रहते हैं। उनके पिता (सचिन खेडेकर) से रसूखदार गुंडागर्दी के दम पर जमीन हड़प लेते हैं। फिर उसी जमीन पर बने फार्महाउस में उनसे चौकीदारी भी करवाते हैं। वहां उन्हें काफी प्रताड़ित किया जाता है। राहुल से अपनी पिता की ये हालत देखी नहीं जाती और यही से उसके गुंडे बनने का सफर शुरू हो जाता है।

राहुल की जिंदगी काफी बदल जाती है। वो एक सीधे-साधे लड़के से गुंडा बन जाता है। राहुल अब राहुल्या हो जाता है। इसके बाद उसकी जिंदगी में एंट्री होती है उसके प्यार मंदा (महिमा मकवाना) की। राहुल अपने परिवार और प्यार के लिए सभी से बदला लेता है। लेकिन उसे किसी का प्यार नहीं मिलता। इसके बाद एंट्री होती है इंस्पेक्टर राजवीर सिंह (सलमान खान) की। जो समाज में फैली गंदगी को साफ करता है। इसके बाद कहानी कैसे बदलती है। ये आपको फिल्म देखने के बाद मिलेगा।

गुंड़े के रोल में आयुष शर्मा उम्मीद से बेहतर एक्टिंग करते नजर आएं। वहीं सलमान खान ने इंस्पेक्टर राजवीर सिंह के रोल में दमदार काम किया। इसके अलावा इस फिल्म से महिमा मकवाना ने बॉलीवुड में एंट्री की। इससे पहले वो टीवी में काम कर चुकी हैं।

इसके अलावा फिल्म में महेश मांजरेकर भी हैं जो मंदा के बाबा का किरदार निभाते नजर आ रहे हैं। खास बात ये है कि इस फिल्म के वो निर्देशक भी हैं। एक तरफ जहां कलाकारों ने अपना काम शानदार तरीके से निभाया वहीं, महेश मांजरेकर ने भी अपना काम बखूबी किया। उनके बेहतरीन काम के चलते दर्शक फिल्म से खुद को बांधे रखते हैं।

अगर आप सलमान खान के फैंन हैं तो ये फिल्म आप के लिए ही बनी हैं। बड़े पर्दे पर पहली बार आयुष और उनकी जोड़ी नजर आई। इसके साथ ही दोनों की टक्कर और एक्शन सींस आपको काफी पसंद आएंगे। ऐसे में ये फिल्म उनके फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं है। न्यूजरूम पोस्ट की ओर से हम इस फिल्म को 5 में से 3-5 स्टार देते हैं।