Salman-Nikhat Zareen: सलमान खान ने पूरा किया बॉक्सर निकहत जरीन का सपना, रोमांटिक गाने पर किया धमाकेदार डांस, देखें Video

Salman-Nikhat Zareen: एक्टर ने बॉलीवुड के लिए एक से बढ़कर एक धमाकेदार फिल्में दी हैं। इस फिल्मों की बदौलत ही आज उनके चाहने वाले दुनियाभर में है। आम से लेकर खास सभी उनसे मिलने की चाहत रखते हैं। सलमान भी अपने चाहने वालों को कभी निराश नहीं करते। अब एक्टर ने गोल्ड मेडलिस्ट भारतीय महिला बॉक्सर निकहत ज़रीन का सपना पूरा कर लोगों का दिल जीत लिया है।

रितिका आर्या Written by: November 9, 2022 4:12 pm
Salman Nikhat Zareen

नई दिल्ली। हर इंसान का कोई न कोई रोल मॉडल जरूर होता है। आप भी किसी न किसी की तरह बनने का सपना जरूर रखते होंगे। बात बॉलीवुड सेलेब्स की की जाए तो आप भी किसी ने किसी एक्टर या एक्ट्रेस को पसंद जरूर करते होंगे। बॉलीवुड में तो वैसे एक नहीं बल्कि कई ऐसे एक्टर और एक्ट्रेस हैं जिन्हें लोग पसंद करते हैं लेकिन सलमान खान की बात ही कुछ अलग है। सलमान खान को बॉलीवुड में दबंग खान के नाम से जाना जाता है। एक्टर ने बॉलीवुड के लिए एक से बढ़कर एक धमाकेदार फिल्में दी हैं। इस फिल्मों की बदौलत ही आज उनके चाहने वाले दुनियाभर में है। आम से लेकर खास सभी उनसे मिलने की चाहत रखते हैं। सलमान भी अपने चाहने वालों को कभी निराश नहीं करते। अब एक्टर ने गोल्ड मेडलिस्ट भारतीय महिला बॉक्सर निकहत ज़रीन का सपना पूरा कर लोगों का दिल जीत लिया है।

salman khan

बता दें, निकहत ज़रीन ने 2022 में महिला विश्व चैंपियनशिप में 50 किलोग्राम की कैटेगरी में भारत के लिए गोल्ड मेडल जीता था। इस मुकाबले में जरीन ने थाईलैंड की जिटपॉन्ग जुटामस को 5-0 से शिकस्त दी थी। इस खास मौके पर निकहत ज़रीन को सलमान खान ने भी बधाई दी थी। निकहत ज़रीन जो कि सलमान खान की बहुत बड़ी फैन है उस वक्त उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा था। निकहत ज़रीन ने बताया था कि उनके 2 सपने हैं। पहला कि उनका नाम ट्विटर पर ट्रेंड हो और दूसरा सलमान खान से उनकी मुलाकात।

निकहत ज़रीन ने बताया कि उनका नाम ट्विटर पर ट्रेंड हो चुका है। अब बस वो सलमान खान से मिलना चाहती है। अब सलमान खान ने उनका ये सपना पूरा कर दिया है। बता दें, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें सलमान खान ‘साथिया तूने क्या किया’ गाने पर बॉक्सर जरीन के साथ डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में सलमान खान और जरीन दोनों को ही मजेदार एक्टिंग करते हुए भी देखा जा सकता है। अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो देखने के बाद हर कोई सलमान खान की तारीफ कर रहे हैं।