नई दिल्ली। बिग बॉस का बीता दिन काफी हंगामों भरा रहा। पहले तो एपिसोड की शुरुआत ही खानजादी, रिंकू और अभिषेक के झगडे से हुई, जिसमें खानजादी और रिंकू के बीच जंग छिड़ गई और दोनों ने एक दूसरे पर खूब कीचड़ उछाले। इसके बाद एक बार फिर अंकिता लोखंडे शो में सुशांत सिंह राजपूत का नाम लेती नजर आई और कहा कि उन्होंने सुशांत का ढाई सालों तक इंतजार किया। इसके बाद शुक्रवार का वार शुरू हुआ। जिसमें सलमान खान पहले से ही कंटेस्टेंट्स पर अपना मूड गरम करके आए। आते ही सलमान खान घरवालों पर बरस पड़े। उन्होंने तो ये तक कह दिया कि उनका अब ये शो होस्ट करने का मन नहीं करता है।
Promo #BiggBoss17 WKW, #AbhishekKumar Pe Jaari Vaar, #AnkitaLokhande #IshaMalviya aur #MannaraChopra ki tareef?? pic.twitter.com/n69WjH8cE9
— The Khabri (@TheKhabriTweets) December 8, 2023
अभिषेक पर बरसे सलमान
”शुक्रवार के वार” में सलमान खान ने अभिषेक कुमार के ऊपर अपना आपा खो दिया। उन्होंने आते ही कहा कि- ‘चार्ज करना, चिल्लाना, सबसे नकली कंटेस्टेंट घर में है अभिषेक कुमार।’ अभिषेक से उन्होंने आगे कहा, ‘वही आवाज आप मुझ पर इस्तेमाल करेंगे और मैं आपको बताऊंगा। ईशा को ये कहना कि रात को कहीं और जा कर…अगर ये बात मेरे सामने की होती, तो मैं आपको निचोड़ देता।’
Promo #BiggBoss17 #SalmanKhan ne #AbhishekKumar ki lagai Class pic.twitter.com/7NVfuHTLlB
— The Khabri (@TheKhabriTweets) December 8, 2023
मनारा को भी सलमान ने दिखाया आईना
सलमान ने न सिर्फ अभिषेक कुमार की क्लास ली बल्कि मनारा चोपड़ा को भी आईना दिखाया। सलमान ने बीते एपिसोड में मनारा की भी क्लास लगाई और कहा कि अब बहुत हो चुका बच्चों वाला तरीका, मनारा को अब भी समझ नहीं आ रहा है। इसके बाद सलमान खान मुनव्वर को भी डांटते हैं कि वो मनारा को समझाना बंद कर दें। वो उनकी बात नहीं समझेंगी। सलमान कहते हैं कि मनारा भी अलग गेम खेल रही हैं।
View this post on Instagram
शो का नया ‘प्रोमो’
बिग बॉस 17 के आज के वीकेंड के वार का नया प्रोमो भी अब सामने आ गया है। सलमान खान का कहर आज भी सदस्यों पर बरसता नजर आएगा। सलमान खान आज भी अभिषेक कुमार को अपने गुस्से का शिकार बनाएंगे। इसके बाद सलमान मनारा, अंकिता और ईशा को छोड़कर घर के बाकी सदस्यों को क्लूलेस और यूजलेस बताएंगे। इसके बाद शो में आज एक वाइल्ड कार्ड एंट्री भी होगी। शो में ‘ऊरा’ बतौर वाइल्ड कार्ड एंट्री लेंगे। अब इस वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के शो में आने से क्या नए धमाके होंगे, ये तो आने वाले एपिसोड में ही पता चलेगा।