newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Salman Khan Hair Implants: कभी घने बालों के लिए हेयर ट्रांसप्लांट कराना चाहते थे सलमान खान, खुलकर कही थी ये बात

Salman Khan Hair Implants: इस वीडियो को लेकर यूजर्स ने सलमान खान का खूब मजाक बनाया था। वीडियो पर कमेंट कर एक यूजर ने लिखा- वो बॉलीवुड में हेयर ट्रांसप्लांट के मेयर की तरह बात कर रहे हैं। एक दूसरे यूजर ने लिखा- एक्टर ने पहले से ही करा रखा है, 90 के दशक की फोटोज इस बात का सबूत हैं।

नई दिल्ली। बॉलीवुड में नकली और बनावटी चीजों का बहुत क्रेज हैं। नकली बाल, नाक, ब्रेस्ट, लिप्स, हिप्स..प्लास्टिक सर्जरी और हेयर ट्रांसप्लांट का खेल इंडस्ट्री में काफी आम हो गया है। काजोल, राखी सावंत, अनुष्का शर्मा, कंगना रनौत जैसी एक्ट्रेस पर सर्जरी कराने का इल्जाम यूजर्स लगा चुके हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि कभी सलमान खान भी हेयर ट्रांसप्लांट कराना चाहते थे..जी हां सुनकर हैरान हो गए न..ये बात खुद सलमान खान ने कबूली है और इसके फायदे भी बताए हैं। तो चलिए जानते हैं कि उन्होंने क्या कहा है।

comment.jpg1

पुराना वीडियो हुआ वायरल

सलमान खान का एक पुराना वीडियो सामने आया है, जिसमें वो खुलकर हेयर ट्रांसप्लॉन्ट को सपोर्ट करते दिख रहे हैं। वीडियो में सलमान कहते हैं कि वो भी हेयर ट्रांसप्लांट करवाना चाहते हैं। दरअसल एक्टर से एक सवाल किया जाता है कि हेयर ट्रांसप्लांट पेनफुल होता है और क्या इसे कराना चाहिए..। इस पर एक्टर जवाब देते हैं- हां बिल्कुल..ये काम करता है और आप ट्राई भी कर सकते हैं, मैं भी इसे ट्राई करना चाहता हूं..ये सुनकर सभी लोग हंसने लगते हैं। फिर एक्टर कहते हैं कि कौन है वो, जिसने ये जरूरी सवाल किया, खड़े हो जाओ। तभी एक शख्स खड़ा होता है और सलमान कहते है कि आपको हेयर ट्रांसप्लांट की क्या जरूरत है, आपके पास तो पहले से घने बाल हैं।

“Even I wanna try one” – Bhoi on Hair Transplants
by u/AndazApnaApnaaa in BollyBlindsNGossip


यूजर्स ने उड़ाया सलमान का मजाक

इस वीडियो को लेकर यूजर्स ने सलमान खान का खूब मजाक बनाया था। वीडियो पर कमेंट कर एक यूजर ने लिखा- वो बॉलीवुड में हेयर ट्रांसप्लांट के मेयर की तरह बात कर रहे हैं। एक दूसरे यूजर ने लिखा- एक्टर ने पहले से ही करा रखा है, 90 के दशक की फोटोज इस बात का सबूत हैं। इसके अलावा कई यूजर्स फैंस से ये भी पूछते दिखे कि क्या एक्टर ने भी हेयर  ट्रांसप्लांट कराया है। काम की बात करें तो सलमान को आखिरी बार फरहाद सामजी निर्देशित फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ में देखा गया था,जो बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी। अब एक्टर बिग बॉस ओटीटी के दूसरे सीजन को होस्ट कर रहे हैं और टाइगर 3 में कैटरीना के साथ दिखने वाले हैं।