
नई दिल्ली।आईफा 2023 के लिए अबू धाबी में फिल्मी सितारों का जमावड़ा लग चुका है। सलमान खान,फराह खान,अभिषेक बच्चन,शाहरुख खान, विक्की कौशल, नोरा फतेही और कई स्टार्स वहां पहुंच रहे हैं। आईफा 2023 को विक्की कौशल और अभिषेक बच्चन होस्ट करने वाले हैं।हालांकि इसी बीच अबू धाबी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें सलमान खान पर विक्की कौशल के साथ बदसलूकी करने का आरोप लग रहा है। तो चलिए जानते हैं कि वीडियो में क्या है।
सलमान के गार्ड ने मारा विक्की को धक्का!
वायरल वीडियो में विक्की कौशल अपने फैन के साथ फोटो क्लिक कर रहे हैं। इसी बीच सलमान खान अपनी पूरी सिक्योरिटी के साथ आते हैं। सलमान को जगह देने के लिए उनके गार्ड्स विक्की को पीछे की तरफ धक्का दे देते हैं। विक्की सलमान से कुछ कहने की कोशिश भी करते हैं लेकिन सलमान विक्की को देखकर भी आगे बढ़ जाते हैं। ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और यूजर्स सलमान पर विक्की को इग्नोर करने का आरोप लग रहे हैं। वहीं कुछ यूजर्स इसे सलमान भाई का स्वैग बता रहे हैं। फैंस वीडियो पर मिला-जुला रिस्पॉन्स दे रहे हैं।
Shera he vo
— विजय (@o_jaanu) May 26, 2023
Tiger k samne ye vaise b kuch nahi?
— ✨SANA✨ (@shehnaazlovesme) May 25, 2023
Vicky is so humble & down to earth!
Respect for him increased!❤️— H ɪ ɴ ᴀ | (@SydneyzGwen) May 26, 2023
Bhai Ki Jalak Sabse Alag ?
Vicky be like – hamari koi izzat hi nhi hai sala ?
Salman be like – tumne hamara sab kuch chin liya aor hame Zinda chodh diya
Galti Kiya ?— JiTU ❤️? (@Jitendr33410794) May 26, 2023
When he comes automatically way gets clear everybody bows down in front of Tiger. ? #SalmanKhan pic.twitter.com/jPSL47EGuR
— Adarsh Radhe ॐ? (@Adi_Radhe) May 26, 2023
What an insult of #VickyKaushal ???. #SalmanKhan & his bodyguards totally ignored & Kicked him out at the #IIFA2023 Redcarpet. ? pic.twitter.com/au07LjbXoc
— Umair Sandhu (@UmairSandu) May 26, 2023
What a video ??
This man’s personality #SalmanKhan ??pic.twitter.com/wglhS1Arl3— ♡ (@BeingSksSimran) May 25, 2023
Dear #SalmanKhan fans, Follow my Instagram Account.. #Tiger3#SalmanKhan? #iifaawards2023 pic.twitter.com/NoBxZpIeaV
— SALMAN BHAKT WASHIM (@WASHIMA48010435) May 26, 2023
यूजर्स ने सलमान और विक्की दोनों को लेकर दिए रिएक्शन
एक यूजर ने लिखा- वो शेरा है, जहां से गुजरता है, तुफान आ ही जाता है। एक अन्य ने लिखा- टाइगर के सामने वो कुछ भी नहीं है। वहीं एक यूजर ने विक्की की तारीफ की और कहा कि विक्की बहुत दयालु और जमीन से जुड़े इंसान हैं, उन्हें पता है कि सम्मान कैसे करना है। एक यूजर ने मजाकिया अंदाज में लिखा- भाई की एक झलक सबसे अलग…विक्की बी लाइक- हमारी कोई इज्जत नहीं है। सलमान बी लाइक- तुमने हमसे हमारा सब कुछ छीन लिया और हमने तुम्हें जिंदा छोड़ दिया। फैंस वीडियो को लेकर कई तरह के कमेंट कर रहे हैं।