नई दिल्ली । भोजपुरी गायक समर सिंह अपने गानों के जरिए पूर्वांचल और पूरे देश में अपनी एक अलग पहचान बना चुके हैं। समर सिंह के गाने जब भी रिलीज होते हैं तो मानों पूरे भोजपुरी इंडस्ट्री में तहलका मच जाता है। ऐसा ही तहलका मचाने एक बार फिर समर सिंह अपने नए गाने के साथ लौटे हैं। बता दें समर सिंह का नया भोजपुरी गाना ‘करिया झुल्ला’ आज रिलीज हो गया है। तो चलिए आपको इस खबर के जरिए समर सिंह के नए गाने के बारे में विस्तार से बताते हैं।
समर सिंह का नया गाना ‘करिया झुल्ला’ वेव म्यूजिक नाम के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। बता दें इस नए गाने ने आते ही मानो हिट होने की कमस खा ली है। अब हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि इसको रिलीज हुए अभी 6-7 घंटे हुए हैं लेकिन लाखों लोग इसको देख चुके हैं। इन गाने में समर सिंह के साथ भोजपुरी की फेमस और सुंदर एक्ट्रेस रक्षा गुप्ता दिख रही हैं। रक्षा गुप्ता कई सालों से भोजपुरी इंडस्ट्री में काम कर रही है इन्होंने कई फिल्मों में भोजपुरी के बड़े बड़े कलाकारों के साथ काम भी किया है और इनके आए दिन कोई न कोई म्यूजिक वीडियो आते ही रहते हैं। खैर, इस गाने में रक्षा गुप्ता साड़ी में कहर ढाती हुई नजर आ रही हैं। वहीं गाने के बोल कुछ इस प्रकार है, – ‘लेके थार घूमींला हो हथियार घुमिला, आगे पीछे लेके बाउंसर दु चार घुमीला, कारिया ड्रेस पेंही काला काला चश्मा कोइलर जईसन बोली से तू गोली दागेलू, ए जान करिया झूला मे रसगुला लागेलू’।
इस गाने को गाया है खुद समर सिंह ने और इनका साथ नेहा राज दिया है। इसके लिरिक्स मुकेश मिश्रा ने लिखे हैं। म्यूजिक डायरेक्टर विकास यादव हैं। समर सिंह के इस नए ने आते ही अपना जलवा दिखाना तो शुरू कर ही दिया है। आप भी इन गाने को सुन डूब जाइए भोजपुरीया मस्ती में।