newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Gundi Teaser Out: सपना चौधरी जल्द लेकर आ रही हैं नया हरियाणवी सॉन्ग, ‘गुंडी’ का टीजर हुआ रिलीज, दिखा शानदार अंदाज

Gundi Teaser Out: सपना चौधरी (Sapna Chaudhary) जल्द ही नया हरियाणवी गाना लेकर आने वाली हैं। जिसका नाम ‘गुंडी’ (Gundi) है। उनके फैंस को इस गाने का बेसब्री से इंतजार है।

नई दिल्ली। सपना चौधरी (Sapna Chaudhary) के डांस के दीवानों पूरे देश में हैं। बिग बॉस 11 और फिल्मों में काम करने के बाद उनकी लोकप्रियता और भी ज्यादा बढ़ गई। उनके चाहने वालों की गिनती करोड़ों में हैं। सपना चौधरी के डांस विडियोज सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। अब सपना जल्द ही नया हरियाणवी गाना लेकर आने वाली हैं। जिसका नाम ‘गुंडी’ है। उनके फैंस को इस गाने का बेसब्री से इंतजार है। लेकिन उनके फैंस के लिए अब खुशखबरी आई है। दरअसल, ‘गुंडी’ सॉन्ग का टीजर (Gundi Teaser Out) आज रिलीज कर दिया गया है। जिसमें सपना का धाकड़ लुक नजर आ रहा है।

sapna new

गाने के टीजर आउट होने की जानकारी खुद सपना चौधरी ने दी है। उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर बताया है कि ‘गुंडी’ गाने टीजर आउट हो गया है। जिसमें वो बंदुक थामें दमदार रोल में नजर आ रही हैं। इसे अब तक हजारों लोग देख चुके हैं, साथ ही इसे काफी पसंद कर रहे हैं। ऐसे में उनके चाहने वालों को गाने का इंतजार है।

sapna chaudhary gundi song

ये गाना उन महिलाओं पर आधारित है, जो समाज में अन्याय सहती हैं और उसके खिलाफ आवाज नहीं उठा पाती है। इस गाने में ये भी दिखाया गया हैं कि कैसे वही महिला अपने हक के लिए आवाज उठाये। बता दें कि ऐसा पहली बार हैं जब सपना इस तरह के रोले में नजर आएंगी।

आपको बता दें कि सपना चौधरी का नया हरियावी गाना गुंडी 8 मार्च को रिलीज किया जाएगा। बता दें कि इस दिन अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस है। ये गाना यूट्यूब चैनल ‘ड्रीम एंटरटेनमेंट हरियाणवी’ पर रिलीज होगा। यहां देखिए सॉन्ग ‘गुंडी’ का टीजर-

आपको बता दें कि पिछले हफ्ते फरवरी में सपना चौधरी के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया था। दरअसल, दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने सपना चौधरी और अन्य के खिलाफ धोखाधड़ी और दूसरों के बीच विश्वास भंग करने के आरोप में मामला दर्ज किया है।

मिली जानकारी के मुताबिक, आर्थिक अपराध शाखा ने एक कंपनी की शिकायत पर सपना चौधरी और उसके परिवार के अन्य सदस्यों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। शिकायतकर्ता कंपनी ने सपना चौधरी पर अग्रीमेंट तोड़ने और एक कर्मचारी की कथित मिलीभगत से कंपनी के क्लाइंट्स को चुराने का आरोप लगाया है।