newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

‘Chunri Jaipur Se Mangwai’: सपना चौधरी का डांस वीडियो वायरल, 23 करोड़ से ज्यादा मिले व्यूज

हरियाणवी सिंगर और डांसर सपना चौधरी (Sapna Choudhary) अपने डांस मूव्स और कातिलाना अदाओं की वजह से जानी जाती हैं। उनकी पॉपुलैरिटी बड़े-बड़े बॉलीवुड सितारों से ज्यादा है। उनकी परफॉर्मेंस देखने लाखों लोग आते हैं।

नई दिल्ली। हरियाणवी सिंगर और डांसर सपना चौधरी (Sapna Choudhary) अपने डांस मूव्स और कातिलाना अदाओं की वजह से जानी जाती हैं। उनकी पॉपुलैरिटी बड़े-बड़े बॉलीवुड सितारों से ज्यादा है। उनकी परफॉर्मेंस देखने लाखों लोग आते हैं। इसी से उनकी पॉपुलैरिटी का अंदाजा लगाया जा सकता है जब भी उनकी कोई वीडियो आती है तो उसपर करोड़ों व्यूज आते हैं। वैसे तो उनके गाने काफी मश्हूर हैं। लेकिन उनका गाना ‘चुनरी जयपुर से मंगवाई’ (Chunri Jaipur Se Mangwai) काफी पसंद किया जाता है।

sapna choudhary

उत्तर भारत की हर शादी और पार्टी में ये गाना बजता है। इस गाने में सपना अपने डांसिंग स्टेप और कातिलाना अदाओं की वजह से फैंस का दिल जीत रही है। इस गाने में में दर्शकों की भीड़ को देखकर भी सपना की पॉपुलैरिटी की अंदाजा लगाया जा सकता है।

sapna new video

इस गाने में सपना चौधरी गुलाबी रंग के सलवार सूट में नजर आती हैं और हजारों लोगों की भीड़ के बीच कुछ इस अंदाज में डांस परफॉर्म करती हैं कि लोग उन्हें देख झूमने लगते हैं। उनके इस गाने को अब तक 23 करोड़ से ज्यादा देखा जा चुका है। ये गाना 19 नवंबर 2019 को अंतरा रिकॉर्ड्स के यूट्यूब पर चैनल पर जारी किया गया। ‘चुनरी जयपुर से मंगवाई’ गाने को यूट्यूब पर 23 करोड़ से ज्यादा यानी 234,782,571 बार देखा जा चुका है। इस गाने में सपना का परफॉर्मेंस जबरदस्त हिट हुआ था।

यहां देखें गाना