newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Satyajit Ray Birthday: सत्यजीत रे का जन्मदिन आज, जानिए क्यों हुई थी उनकी फिल्म की आलोचना?

Satyajit Ray Birthday: सत्यजीत रे की मुख्य फिल्मों में शतरंज के खिलाड़ी, पाथेर पांचाली, देवी और चारुलता जैसी जबरदस्त फिल्में शामिल हैं। फिल्म पाथेर पांचाली को आज भी भारतीय सिनेमा में मील का पत्थर माना जाता है।

नई दिल्ली। साल 1948 में  कोलकाता में फ़िल्म सोसायटी की शुरुआत करने वाले पहले फिल्मकार ‘सत्यजीत रे’ का आज जन्मदिन है। दादा साहेब फाल्के के बाद भारतीय सिनेमा में सबसे बड़ा नाम सत्यजीत रे का है। सत्यजीत रे को उन बड़े सितारों में शामिल किया जाता है, जिन्होंने विदेश में भी भारतीय सिनेमा का झंडा फहराया। सत्यजीत रे ने हमेशा देश की वास्तविक तस्वीर को बिना किसी लाग-लपेट के वैसे का वैसा ही अपनी फिल्मों में दिखाया। सत्यजीत रे की मुख्य फिल्मों में ‘शतरंज के खिलाड़ी’, ‘पाथेर पांचाली’, देवी और चारुलता जैसी जबरदस्त फिल्में शामिल हैं। फिल्म ‘पाथेर पांचाली’ को आज भी भारतीय सिनेमा में मील का पत्थर माना जाता है। इस फिल्म का निर्माण तीन भागो में किया गया था, जिसमें से पहला भाग ‘पत्थर पांचाली’, दूसरा भाग ‘अपराजितो’ और तीसरा भाग ‘द वर्ल्ड ऑफ अपू’ था।

मुश्किल दौर से गुजर रहे सत्यजीत रे को ये फिल्में बनाने के लिए अपनी पत्नी के गहने गिरवी रखने पड़े थे। मुश्किल से बनी इस फिल्म को भारत में खूब आलोचना झेलनी पड़ी, क्योंकि इसमें भारत की गरीबी को स्पष्ट रूप से दिखाया गया था। खास तौर पर पश्चिम बंगाल के हालातों को काफी खुल कर दर्शाया गया था। सत्यजीत रे देश के एकमात्र डायरेक्टर हैं, जिन्हें ऑस्कर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। सत्यजीत रे ने साल 1992 में ऑस्कर का ऑनरेरी अवॉर्ड फॉर लाइफटाइम अचीवमेंट भी प्राप्त किया था। जिस समय उन्हें ये अवॉर्ड दिया गया वो काफी बीमार थे और इसी के चलते वो अस्पताल में भर्ती थे।

2 मई 1921 को कोलकाता शहर में जन्म लेने वाले सत्यजीत रे ने 23 अप्रैल 1992 को अपने जन्म के शहर कोलकाता में ही दुनिया को आखिरी अलविदा कह दिया। उनकी मृत्यु दिल का दौरा पड़ने से हुई थी। सत्यजीत रे भारत रत्न समेत 32 राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित किया गया था।