newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

”सौतन बनी सहेली…” जब निधि झा की शादी में झूमकर नाची थी अंजना सिंह, देखते रह गए थे यश कुमार

Anjana Singh-Nidhi Jha DancingTogether Video: इस वीडियो क्लिप में अंजना सिंह अपनी रियल लाइफ सौतन यानी एक्ट्रेस निधि झा के साथ सहेलियों वाला बर्ताव करती हुई नजर आ रही हैं। इतना ही नहीं अंजना निधि की शादी में जोरदार डांस भी कर रही हैं। यहां बस अंजना ही नहीं नाचती हैं बल्कि सोलह श्रृंगार कर दुल्हन के जोड़े में सजी अपनी सौतन निधि झा को भी खूब नचाती हैं।

नई दिल्ली। अंजना सिंह भोजपुरी इंडस्ट्री की हाईएस्ट पेड अभिनेत्रियों में शुमार हैं। एक्ट्रेस की हर उम्र के दर्शकों में दीवानगी देखने को मिलती है। हर कोई अंजना सिंह की एक झलक पाने को बेताब नजर आता है। अंजना का कोई भी फिल्म हो या म्यूजिक वीडियो आते के साथ दर्शकों के द्वारा खूब पसंद किया जाता है। ऐसे में इन दिनों अंजना सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है लेकिन इस वीडियो में ज़रा सा ट्विस्ट है। क्योंकि इसमें अंजना सिंह अपनी रियल लाइफ सौतन के साथ सहेली जैसा बर्ताव करती हुई नजर आ रही हैं। चलिए जानते हैं पूरा माजरा!!

जब सौतन बनी सहेली!

इस वीडियो क्लिप में अंजना सिंह अपनी रियल लाइफ सौतन यानी एक्ट्रेस निधि झा के साथ सहेलियों वाला बर्ताव करती हुई नजर आ रही हैं। इतना ही नहीं अंजना निधि की शादी में जोरदार डांस भी कर रही हैं। यहां बस अंजना ही नहीं नाचती हैं बल्कि सोलह श्रृंगार कर दुल्हन के जोड़े में सजी अपनी सौतन निधि झा को भी खूब नचाती हैं।

अब आप सोच रहे होंगे कि क्या वाकई अंजना सिंह ने अपनी सौतन की शादी यानी अपने एक्स पति की शादी को अटेंड किया था?? तो बता दें कि दरअसल, ये वीडियो क्लिप अंजना सिंह और निधि झा की साल 2021 में आई फिल्म ”थोड़ा गुस्सा थोड़ा प्यार” के हिट गाने ”मर जावा गुड़ खाके” का है। इस गाने को खुशबु जैन ने गाया है। जबकि गाने के लिरिक्स राजेश मिश्रा ने लिखे हैं और संगीत मुन्ना दुबे ने दिया है। ये गाना फिल्म के वेडिंग सीक्वेंस पर फिल्माया गया है जहां निधि झा दुल्हन बनी नजर आ रही हैं। बता दें कि इस फिल्म में अंजना सिंह के अलावा निधि झा और इनदोनों के पति यश कुमार ने भी काम किया था।

इन तीनों के असल जिंदगी की बात करें तो अंजना ने यश से साल 2013 में शादी की थी लेकिन साल 2018 में इनदोनो का तलाक हो गया। इस कपल की एक बेटी अदिति भी है। अंजना और यश के तलाक का कारण भी यश और निधि की बढ़ती नजदीकियों को ही बताया जाता है। हालांकि बाद में यश कुमार ने साल 2022 में निधि झा संग शादी रचाई और इस शादी से उन्हें एक बेटा भी है।