newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

OTT release: मार्च का दूसरा हफ्ता देगा आपको एंटरटेनमेंट का फुल डोज, रिलीज के लिए तैयार हैं ये बेहतरीन फिल्में और वेब सीरीज

OTT release: आज हम आपको उन फिल्मों और वेब सीरीज के बारे में बताएंगे जो इस वीकेंड पर रिलीज होंगी। अगर आप बोर हो रहे हैं तो अपने मनोरंजन के लिए आप इन फिल्मों का रुख कर सकते हैं।

ई दिल्ली। मार्च का महीना शुरू हो चुका है और मार्च में कई बेहतरीन फिल्म और वेब सीरीज रिलीज के लिए तैयार हैं। मार्च का अगला वीकेंड आने ही वाला है। इस वीकेंड भी कई फिल्में और वेब सीरीज रिलीज के लिए तैयार है। आज हम आपको उन फिल्मों और वेब सीरीज के बारे में बताएंगे जो इस वीकेंड पर रिलीज होंगी। अगर आप बोर हो रहे हैं तो अपने मनोरंजन के लिए आप इन फिल्मों का रुख कर सकते हैं।  ये सभी वेब सीरीज इस हफ्ते शुक्रवार यानी 11 मार्च को अलग-अलग ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने के लिए तैयार हैं। यहां आप पूरी लिस्ट देख सकते हैं।

1. द एडम प्रोजेक्ट (The Adam Project)

    प्लेटफार्म: नेटफ्लिक्स

    रिलीज की तारीख: 11 मार्च, 2022

फिल्म लड़ाकू पायलट एडम रीड की कहानी है जो भविष्य को  बचाने के लिए के लिए एक यात्रा पर निकलता है। फिल्म में  रयान रेनॉल्ड्स, मार्क रफ्फालो और जेनिफर गार्नर जैस एक्टर आपको देखने को मिलेंगे।

2. टर्निंग रेड (Turning Red)

    प्लेटफार्म: डिज्नी+ हॉटस्टार

    रिलीज की तारीख: 11 मार्च, 2022

ये फिल्म एक एनिमेटेड फिल्म है जो बच्चों के लिए बनाई गई है। फिल्म को वॉल्ट डिज़नी ने बनाया है। फिल्म को कई अलग-अलग भाषाओं में रिलीज किया जाएगा। आपको ये फिल्म हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और अंग्रेजी में देखने को मिलेगी।इसका निर्देशन डोमिनी शी ने किया है।

3. अपलोड सीजन 2 (Upload Season 2)

     प्लेटफार्म: अमेजन प्राइम वीडियो

     रिलीज की तारीख: 11 मार्च, 2022

अपलोड सीज़न 2 एक कॉमेडी से भरपूर वेब सीरीज है। जिसमें आपको लीड रोल में रॉबी अमेल, एलेग्रा एडवर्ड्स, एंडी एलो नजर आएंगे। वेब सीरीज  रोमांस के एक क्लासिक मोड़ पर आपको ले जाएगी।

4. द लास्ट डे ऑफ टॉलेमी ग्रे (The Last Days of Ptolemy Grey)

    प्लेटफार्म: एप्पल टीवी+

    रिलीज की तारीख: 11 मार्च, 2022

द लास्ट डे ऑफ टॉलेमी ग्रे सीरीज को 6 भागों में बांटा गया है। ये फिल्म ड्रामा जॉनर के अंतर्गत आती है। सीरीज की कहानी में आप एक 93 साल के टॉलेमी ग्रे (सैमुअल एल जैक्सन) को देखेंगे जो अकेला है और डिमेंशिया से पीड़ित है। इस सीरीज का निर्देशन रामिन भरणी ने किया है।

5. फॉर्मूला 1: ड्राइव टू सर्वाइव सीजन 4 (Formula 1: Drive to Survive Season 4)

   प्लेटफार्म: नेटफ्लिक्स

   रिलीज की तारीख: 11 मार्च, 2022

‘फॉर्मूला 1: ड्राइव टू सर्वाइव’ के सीजन 4 में 2021 फॉर्मूला वन वर्ल्ड चैंपियनशिप जीतने के लिए दो रेसर्स, मैक्स वेरस्टैपेन और लुईस हैमिल्टन के बीच लड़ाई की कहानी को दिखाया गया है। इस सीरीज के 10 एपिसोड्स हैं।