
नई दिल्ली। बीते 4 दिनों से भारत और पाकिस्तान की सीमा पर लगातार तनाव बना हुआ है और पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज न आते हुए पंजाब, राजस्थान,जम्मू कश्मीर को अपना निशाना बना रहे हैं। भारतीय सेना भी सारे हमलों का करार जवाब देती है लेकिन इसी बीच अक्षरा सिंह ने बड़ा ऐलान किया है। एक्ट्रेस ने युद्ध की स्थिति और अपने काम को लेकर फैसला लिया है, जो किसी को भी चौंका सकता है। इससे पहले उन्होंने सोशल मीडिया पर युद्ध की स्थिति का मजाक बनाने वाले लोगों की क्लास भी लगाई थी। तो चलिए जानते हैं कि उन्होंने क्या लिखा है।
View this post on Instagram
अक्षरा सिंह ने लिया बड़ा फैसला
अक्षरा सिंह ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसपर लिखा है- इस कठिन समय में मैं अक्षरा सिंह देश के साथ एकजुटता से खड़ी हूं। हे ईश्वर हमारे भारत देश को अपना आर्शीवाद दें और प्रगति, शांति और समृद्धि प्रदान करें। देश के जवानों की रक्षा करें, हमारे लोगों को सुरक्षित रखें।एकता और प्रेम में रहने की सद्बुद्धि प्रदान करें..। एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा-जब तक सबकुछ ठीक नहीं हो जाता कोई पोस्ट , कोई गाना रिलीज नहीं होगा। एक्ट्रेस के पोस्ट का फैंस भी जमकर सपोर्ट कर रहे हैं।
View this post on Instagram
फैंस ने किया सपोर्ट
एक यूजर ने लिखा- हम इन कठिन समय में हमारे देश की रक्षा करने के लिए हमारे सशस्त्र बलों के साथ एकजुटता से खड़े हैं और उन्हें सलाम करते हैं। हम अपने नायकों की अटूट बहादुरी के लिए हमेशा उनके ऋणी रहेंगे। एक दूसरे यूजर ने लिखा-देश की बेटी हो आप और शेरनी बेटी हो…आज जहाँ सब चुप है ..उनको ऐसा लगता है बोलने से उनको नुकसान होगा ओहा देश के लिए आपका ऐसा बोलना आपके लिए सम्मान 100 गुढ़ा बढ़ा देता है। एक अन्य ने लिखा- आप अन्य बॉलीवुडियों से अलग एक राष्ट्रवादी हैं मैडम।